फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Hero MotoCorp to restart plant operations from May 17 details here

Covid 19: 17 मई से खुलेगा Hero MotoCorp का प्लांट, सुरक्षा का रखा जाएगा पूरा ख्याल

Sat, 15 May 2021 10:53 AM IST
प्रदीप पाण्डेय ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रदीप पाण्डेय Updated Sat, 15 May 2021 10:53 AM IST
सार

प्लांट में काम के दौरान कर्मचारियों की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाएगा। इसके लिए बेहतर तरीके से सैनिटाइजेशन किया जाएगा और हाइजीन का ख्याल रखा जाएगा।

विज्ञापन
Hero MotoCorp to restart plant operations from May 17 details here
Hero Motocorp Plant - फोटो : सांकेतिक

विस्तार

भारत की सबसे बड़ी दोपहिया निर्माता कंपनी Hero MotoCorp का प्लांट 17 मई यानी सोमवार से खुलने जा रहा है। देश में कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बाद प्लांट को बंद करने का फैसला लिया गया था। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि भी की है। Hero MotoCorp ने प्रेस रिलीज में कहा है कि गुरुग्राम, धरुहेरा और हरिद्वार प्लांट में 17 मई से सिंगल सिफ्ट में काम शुरू किया जा रहा है।

विज्ञापन


लोगों की सुरक्षा को लेकर कंपनी ने कहा है कि वह स्थिति पर नजर रख रही है। प्लांट में काम के दौरान कर्मचारियों की सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाएगा। इसके लिए बेहतर तरीके से सैनिटाइजेशन किया जाएगा और हाइजीन का ख्याल रखा जाएगा। इन तीनों प्लांट को सोमवार को शुरू करने के बाद अन्य दफ्तर को भी जल्द ही खोलने की प्लानिंग हो रही है। कंपनी का कहना है इन तीनों प्लांट का पूरा ध्यान निर्यात बाजार पर होगा, ना कि घरेलू बाजार पर।
विज्ञापन


पिछले महीने कंपनी ने कोरोना के बढ़ते मामले के बीच 22 अप्रैल से 2 मई तक मैन्यूफैक्चरिंग प्लांट को बंद रखने का फैसला लिया था जिसे बाद में 16 मई तक बढ़ाया गया था। कंपनी का दावा है कि उसके
विज्ञापन
विज्ञापन

45 साल से अधिक उम्र वाले 90 फीसदी कर्मचारियों को वैक्सीन लग चुकी है।

बता दें कि Hero MotoCorp जल्द ही इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर उतारने की तैयारी में है। रिपोर्ट के मुताबिक हीरो मोटोकॉर्प वर्ष 2022 की पहली तिमाही यानी जनवरी-मार्च के दौरान एक ऑल-न्यू इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर लॉन्च करेगी। 


हीरो मोटोकॉर्प ने हाल ही में ताइवान की कंपनी Gogoro (गोगोरो) के साथ हाथ मिलाया है। यह कंपनी बैटरी स्वैपिंग नेटवर्क बनाने के लिए जानी जाती है। गोगोरो ताइवान में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर भी बेचती है। इस साझेदारी के बाद यह चर्चा तेज हो गई है कि हीरो मोटोकॉर्प इलेक्ट्रिक वाहन लॉन्च करने वाली है

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed