फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Hero MotoCorp sold 14 lakh two-wheelers in this festive season in only 32 days

हीरो मोटोकॉर्प ने त्योहारों में मचाया तहलका, 32 दिनों में बिके 14 लाख दोपहिया वाहन

Sun, 22 Nov 2020 10:51 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sun, 22 Nov 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Hero MotoCorp sold 14 lakh two-wheelers in this festive season in only 32 days
Bike Manufacturing Plant - फोटो : PTI
हीरो मोटोकॉर्प (Hero MotoCorp) के दोपहिया वाहनों की इस त्योहारी सीजन बंपर खरीदारी हुई है। दुनिया की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी ने इस फेस्टिव सीजन 38 फीसदी मार्केट शेयर अपने नाम किया। हीरो मोटोकॉर्प को ग्राहकों की तरफ से मिले शानदार साथ का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इस त्योहारी सीजन कंपनी के 14 लाख दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई।
विज्ञापन

 

कंपनी ने नवरात्रि के पहले दिन से लेकर भाई दूज के दौरान यह 14 लाख बिक्री का आंकड़ा छुआ है। यानी इन 32 दिनों में हीरो ने साल 2019 के फेस्टिव वाहनों की बिक्री का 98 फीसदी हिस्सा हासिल किया। वहीं, साल 2018 की तुलना में कंपनी ने 103 फीसदी ज्यादा बिक्री की। कंपनी के मुताबिक इस रिकॉर्ड तोड़ बिक्री से कंपनी के काफी स्टॉक क्लियर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे पहले हीरो मोटोकॉर्प ने अक्तूबर महीने में 8 लाख बिक्री का भी आंकड़ा पार कर लिया। ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन कंपनी कोरोना के झटके से अब बाहर आ चुकी है। दरअसल हीरो ने अक्तूबर 2020 में कुल 8,06,848 यूनिट्स की बिक्री की। इसकी तुलना अगर अक्तूबर 2019 से की जाए, तो पिछले साल इस महीने कंपनी ने कुल 514,509 यूनिट्स की बिक्री की थी। यानी पिछले साल की तुलना में इस साल अक्तूबर महीने में हीरो की बिक्री में 35 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। 
 
विज्ञापन

सितंबर 2020 में कंपनी ने कुल 715,718 वाहनों की बिक्री की थी, जो इस साल अब तक का सबसे बड़ा बिक्री का आंकड़ा था, लेकिन अब कंपने ने उस रिकॉर्ड को भी धवस्त कर दिया है। दुनिया की सबसे बड़ी टू-व्हीलर कंपनी को उम्मीद है कि उसका सेल्स परफॉर्मेंस नवंबर महीने में और भी बढ़ेगा।
 

अक्तूबर 2020 में हीरो के कुल 791,137 यूनिट्स की भारतीय बाजार में बिक्री हुई। जबकि, अक्तूबर 2019 में कंपनी के 586,998 दोपहिया वाहनों की घरेलू बाजार में बिक्री हुई थी। यानी पिछले साल की तुलना में इस अक्तूबर कंपनी के दोपहिया वाहनों की बिक्री में 34.7 फीसदी की भारी बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed