फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   hero motocorp sales figures lockdown 3.0 two wheeler sales two wheeler bike hero motorcycle

'हीरो' बनकर उभरी Hero MotoCorp, शोरूम खोलने के चंद दिनों में ही बेच डाली 10,000 मोटरसाइकिल

Sun, 10 May 2020 05:22 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sun, 10 May 2020 05:22 PM IST
सार

दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने रविवार को एलान किया कि उसने अपने खुदरा बिक्री के शोरूम खोलने और इनका परिचालन शुरू करने के बाद से 10,000 यूनिट्स की बिक्री कर ली है।

विज्ञापन
hero motocorp sales figures lockdown 3.0 two wheeler sales two wheeler bike hero motorcycle
hero motocorp

विस्तार

कंपनी ने कहा कि इसने देश भर में अधिकृत डीलरशिप और सर्विस सेंटर सहित 1500 से अधिक ग्राहकों के पहुंचनेवाले केंद्रों को फिर से खोल दिया है। यह कंपनी की कुल घरेलू खुदरा बिक्री का सिर्फ 30 फीसदी है। 
विज्ञापन

कंपनी ने पहले घोषणा की थी कि उसने 4 मई से अपनी तीन विनिर्माण प्लांट्स (हरियाणा के धारूहेड़ा और गुरुग्राम और उत्तराखंड के हरिद्वार) में परिचालन शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

हीरो ने कर्मचारियों की सुरक्षा और बेहतरी को प्राथमिकता देने के लिए अपने सभी डीलरशिप, सर्विस सेंटर और पार्ट्स वितरकों को 'रिस्टार्ट मैनुअल' भी जारी किया है। रिस्टार्ट मैनुअल साझा करने के अलावा, कंपनी ने पहले ही बिक्री और बिक्री के बाद के कार्यों में शामिल 700 कर्मचारियों और 7,000 से ज्यादा ग्राहकों के पहुंचने वाले केंद्रों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए हैं। हिंदी और अंग्रेजी के अलावा, हीरो मोटोकॉर्प ने 10 क्षेत्रीय भाषाओं में मैनुअल भी प्रकाशित किया है। 
विज्ञापन

कंपनी ने 22 मार्च को दुनिया भर में अपने विनिर्माण प्लांट्स में काम रोक दिया था और अब उसने गुरुवार 7 मई से चालू वित्त वर्ष (FY21) के लिए अपने संयंत्रों से वाहन भेजना शुरू कर दिया है। 

रिस्टार्ट मैनुअल में Covid-19 के समय में काम शुरू करने की पूर्व-प्रारंभिक तैयारियों से लेकर निगरानी और संचालन प्रोटोकॉल तक की नई प्रक्रिया को शामिल किया गया है। 

रिस्टार्ट मैनुअल में इस बारे में मार्गदर्शन दिया गया है:
  • बढ़िया से सफाई
  • धुआं करना
  • चैनल पॉइन्ट्स में सुरक्षा मार्किंग 

  • सामाजिक दूरी को सुनिश्चित करने के लिए चैनल पॉइन्ट्स पर व्यवस्थाएं
  • बैठने की जगह, वॉशरूम, कार्यस्थल और उपकरणों की स्वच्छता
  • कर्मचारी और ग्राहक एंट्री प्रोटोकॉल, पीपीई का उपयोग 

  • डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहित करना, दस्तावेजों/क्रेडिट कार्ड/नकदी की सावधानीपूर्वक देखभाल करना
  • स्टाफ ट्रेनिंग, एंट्री प्रोटोकॉल, सोशल डिस्टेंसिंग, कस्टमर एंट्री प्रोटोकॉल
  • मास्क, दस्ताने जैसे पीपीई का उपयोग 

इस मैनुअल में अन्य क्षेत्रों जैसे डिलीवरी मानदंड, प्री-डिलीवरी इंस्पेक्शन (पीडीआई), होम डिलीवरी, वर्कशॉप में सोशल डिस्टेंसिंग प्रोटोकॉल, ग्राहकों की भीड़ से बचने के लिए प्री-बुकिंग, टूल्स की स्वच्छता और देखभाल, वाहन पिक-अप और ड्रॉप प्रोटोकॉल और वेटिंग एरिया बनाना। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed