फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Hero MotoCorp now on WhatsApp launches sales and aftersales service hero motocorp whatsapp number

हीरो मोटोकॉर्प अब WhatsApp पर: मैसेजिंग एप पर शुरू की कई सर्विस, ऐसे करें एक्टिवेट

Fri, 16 Apr 2021 11:43 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 16 Apr 2021 11:43 AM IST
सार

हीरो मोटोकॉर्प ने एक बयान जारी कर दावा किया है कि ग्राहक व्हाट्सएप पर इंफोर्मेटिव (सूचनात्मक), ट्रांजेक्शन (लेन-देन) संबंधी और लोकेशन-आधारित सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Hero MotoCorp now on WhatsApp launches sales and aftersales service hero motocorp whatsapp number
Dr. Pawan Munjal Chairman and CEO of Hero MotoCorp with Actor Shah Rukh Khan at unveiling of company’s 100 millionth motorcycle (File Photo) - फोटो : Hero MotoCorp

विस्तार

दुनिया में मोटरसाइकिल और स्कूटर बनाने वाली सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कंपनी Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) अब मैसेजिंग एप व्हाट्सएप पर अपने ग्राहकों को कई तरह की सर्विस उपलब्ध कराएगी। हीरो मोटोकॉर्प ने गुरुवार को अपनी सेल्स और आफ्टरसेल्स सर्विस को व्हाट्सएप मैसेजिंग एप पर शुरू करने की करने की घोषणा की। बता दें कि कोरोना काल में डिजिटल तरीके से कामकाज को अंजाम देने के तरीकों को दुनियाभर में आजमाया गया है। भारत में कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर के बीच डिजिटल प्लेटफॉर्म पर अपनी मौजूदगी को और मजबूत करते हुए, कंपनी ने मौजूदा और भावी ग्राहकों को सुरक्षित सेवा मुहैया करने का लक्ष्य रखा है। 
विज्ञापन

कैसे करें नई सर्विस का इस्तेमाल

नई शुरू की गई सर्विस का लाभ लेने के लिए ग्राहक या तो हीरो मोटोकॉर्प के ग्राहक टच-पॉइंट पर उपलब्ध क्यूआर कोड को स्कैन कर सकते हैं। या फिर वे अपने मोबाइल फोन से +918367796950 पर कॉल कर सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

घर बैठे मिलेंगी ये सेवाएं

हीरो मोटोकॉर्प के मुताबिक सर्विस एक्टिवेट हो जाने के बाद ग्राहक घर बैठे व्हाट्सएप की मदद से किसी वाहन की जानकारी ले सकता है और बुकिंग भी करा सकता है। इतना ही नहीं व्हाट्सएप के जरिए ग्राहक कई तरह की सेवाओं का फायदा उठा सकते हैं। इनमें सर्विस बुकिंग, रिपेयर के दौरान स्थिति की रियल-टाइम जानकारी, नजदीकी वर्कशॉप को खोजना और डिजिटल इनवॉयल हासिल करने जैसे कार्य शामिल हैं। 
विज्ञापन

क्या होंगे इसके फायदे

कोरोना महामारी की दूसरी लहर की वजह से एक बार फिर से ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री सहित कई सेक्टर में अनिश्चितता के साए मंडराने लगे हैं। ऑटो सेक्टर में हाल के महीनों में बिक्री में कुछ सुधार हुआ है। कोरोना काल में वर्ष 2020 के दौरान ऑटो सेक्टर ने भी डिजिटलीकरण पर खास तौर पर ध्यान केंद्रित किया है। कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए देश के कई हिस्सों में प्रतिबंध और कर्फ्यू लगाए जाने की घोषणा के साथ ही, ऑटोमोबाइल कंपनियों का ध्यान एक बार फिर न्यूनतम मानव संपर्क और ग्राहकों तक ज्यादा से ज्यादा डिजिटल तरीके से पहुंचने का लक्ष्य हो सकता है। 

कंपनी का लक्ष्य

हीरो मोटोकॉर्प ने एक बयान जारी कर दावा किया है कि ग्राहक व्हाट्सएप पर इंफोर्मेटिव (सूचनात्मक), ट्रांजेक्शन (लेन-देन) संबंधी और लोकेशन-आधारित सर्विस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे न सिर्फ ग्राहकों को ज्यादा सुविधा मिलेगी, बल्कि शोरूम और सर्विस सेंटर में शारीरिक तौर पर लोगों की मौजूदगी को कम करने में मदद मिलेगी। हीरो मोटोकॉर्प में सेल्स एंड आफ्टरसेल के हेड नवीन चौहान ने कहा, "व्हाट्सएप सपोर्ट शुरू करना कॉन्टेक्टलेस और आसानी से सुलभ सेल्स और सर्विस ऑप्शन प्रदान करने के हमारे उद्देश्य को और मजबूत बनाता है।"
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed