{"_id":"5f0f0e2a4854917a86134733","slug":"hero-motocorp-custom-motorcycle-india-used-as-bike-stretcher-ambulance-customized-bikes-in-india-hero-xtreme-200r-bs6","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोविड-19 के खिलाफ जंग में Hero ने अपनी इस बाइक में लगाया स्ट्रेचर, एंबुलेंस की तरह होगी इस्तेमाल","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
कोविड-19 के खिलाफ जंग में Hero ने अपनी इस बाइक में लगाया स्ट्रेचर, एंबुलेंस की तरह होगी इस्तेमाल
Wed, 15 Jul 2020 07:39 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 15 Jul 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
Hero Xtreme 200R Bike with Stretcher
- फोटो : Hero
देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने राजस्थान के नीमराणा और मुंडावर में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को दो कस्टम-निर्मित Hero Xtreme 200R फर्स्ट-रिस्पोंडर बाइक सौंपी है, जो कोविड-19 महामारी के खिलाफ फ्रंटलाइन मेडिकल वर्कर्स की लड़ाई में मदद करेंगे। कंपनी ने अपने CSR (कॉरपोरेट सोशल रेस्पॉन्सिबिलिटी) प्रोग्राम के तहत इन बाइक्स को विशेष रूप से डिजाइन कर बनाया है ताकि इनकी मदद से चिकित्सा सहायता प्रदान की जा सके।
विज्ञापन
इस स्पेशल बाइक के खास फीचर्स
दूर-दराज के इलाकों में लोगों तक पहुंचने के उद्देश्य से दो बाइक को सेवा में लगाया जाएगा। जरूरत पड़ने पर रोगियों को इनकी सहायता से नजदीकी चिकित्सा सुविधा केंद्रों तक भी पहुंचाया जा सकता है। इन बाइक्स में फुल साइज स्ट्रेचर लगाया गया है और इसके किनारे पर फोल्डेबल हुड लगाया गया है। इसके साथ ही इसमें जरूरी चिकित्सा उपकरण जैसे कि डिटेचेबल फर्स्ट-एड किट, ऑक्सीजन सिलेंडर, फायर एक्सटिंग्यूशर मौजूद है। इसके अलावा इस बाइक में एलईडी फ्लैशर लाइट, फोल्डेबल बीकन लाइट, आपातकालीन वायरलेस सार्वजनिक घोषणा प्रणाली और सायरन जैसे सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं।

ऐसी बनी ये स्पेशल बाइक
इन स्पेशल बाइक्स को जयपुर में हीरो सेंटर ऑफ इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी (सीआईटी) और गुरुग्राम में हीरो मोटोकॉर्प के प्लांट में न्यू मॉडल सेंटर (एनएमसी) के इंजीनियरों द्वारा एक सहयोगात्मक पहल के माध्यम से डिजाइन और विकसित किया गया है।
कंपनी ने जानकारी दी है कि इन बाइक्स की और यूनिट्स को तैयार किया जाएगा और देश के विभिन्न हिस्सों में स्वास्थ्य अधिकारियों को सौंपा जाएगा।

Hero Xtreme 200R का इंजन
बाजार में उपलब्ध Hero Xtreme 200R बाइक के स्पेशिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 199.6 सीसी का एयरकूल्ड, 4-स्ट्रोक, 2-वाल्व सिंगल-सिलिंडर OHC इंजन दिया गया है। Hero Xtreme 200R का इंजन 8000 आरपीएम पर 18.4 PS की मैक्सिमम पावर और 6500 आरपीएम पर 17.1 NM का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। बाइक का इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस है।

Hero Xtreme 200R की लंबाई 2062 मिलीमीटर, चौड़ाई 778 मिलीमीटर और ऊंचाई 1106 मिलीमीटर है। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 165 मिलीमीटर और व्हीलबेस 1337 मिलीमीटर है। वहीं, इसकी सीट की ऊंचाई 795 मिलीमीटर है। बाइक के फ्रंट में 37 मिलीमीटर का टेलिस्कोपिक सस्पेंशन के साथ एंटीफ्रिक्शन बुश दिया गया है। वहीं, इसके रियर में 7-स्टेप राइडर-एडजस्टेबल मोनोशॉक दिया है।
ब्रेकिंग की बात करें तो Hero Xtreme 200R के फ्रंट में 276 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक और रियर में 220 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक दिया गया है। सेफ्टी की बात करें तो सुरक्षा के लिए इसमें कंपनी की तरफ से सिंगल-चैनल ABS फीचर दिया गया है। इस बाइक में 12.5 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है।