{"_id":"614ac7c18ebc3eb6fa7758ff","slug":"hero-motocorp-achieves-guinness-world-records-title-for-creating-largest-online-photo-album-of-people-planting-plants","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hero MotoCorp: हीरो मोटोकॉर्प ने फिर बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, दूसरा बार हासिल किया खिताब","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Hero MotoCorp: हीरो मोटोकॉर्प ने फिर बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, दूसरा बार हासिल किया खिताब
Wed, 22 Sep 2021 11:35 AM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Wed, 22 Sep 2021 11:35 AM IST
सार
Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने एलान किया है कि उसने 'पौधे लगाने वाले लोगों का सबसे बड़ा ऑनलाइन फोटो एलबम' बनाने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का खिताब जीता है।
विज्ञापन
Dr. Pawan Munjal Chairman and CEO of Hero MotoCorp with Actor Shah Rukh Khan at unveiling of company’s 100 millionth motorcycle
- फोटो : Hero MotoCorp (File Photo)
विस्तार
Hero MotoCorp achieves Second Guinness World Records : Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने एलान किया है कि उसने 'पौधे लगाने वाले लोगों का सबसे बड़ा ऑनलाइन फोटो एलबम' बनाने के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का खिताब जीता है। इसकी 'हीरो ग्रीन ड्राइव' पहल के तहत, पौधे लगाने वाले 1,32,775 लोगों की तस्वीरें मिली, जिससे एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना है।
21 सितंबर, 2021 को इंटरनेशनल जीरो एमिशन डे (अंतररष्ट्रीय शून्य उत्सर्जन दिवस) के मौके पर 'पौधा लगाने वाले लोगों के सबसे बड़े फोटो एल्बम' के रिकॉर्ड की घोषणा की गई थी। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स एडजुडिकेटर विश्व रिकॉर्ड बनाने की कोशिश को देखने के लिए वर्चुअल रूप से मौजूद थे।
लगातार दूसरा विश्व रिकॉर्ड
दुनिया और भारत के सबसे बड़े दोपहिया निर्माता ने कहा कि यह हीरो मोटोकॉर्प द्वारा लगातार दूसरा विश्व रिकॉर्ड है। कंपनी ने इससे पहले अगस्त 2021 में 'सबसे बड़ा मोटरसाइकिल लोगो' बनाने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। आंध्र प्रदेश के चित्तूर में कंपनी के मेन्युफैक्चरिंग प्लांट में लोगो बनाने में कुल 1,845 Splendor+ मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल किया गया था।
विज्ञापन
कंपनी का भरोसा
इस मौके पर हीरो मोटोकॉर्प के ग्लोबल प्रोडक्ट प्लानिंग एंड स्ट्रैटेजी के प्रमुख, मालो ले मैसन ने कहा, “साल 2021 बहुत उत्साह के साथ शुरू हुआ क्योंकि हमने 100 मिलियन (10 करोड़) संचयी बिक्री के ऐतिहासिक मील के पत्थर का जश्न मनाया। तब से, हमने कई महत्वपूर्ण मील के पत्थर हासिल किए हैं जैसे कि हीरो ब्रांड की 10वीं वर्षगांठ वर्ष, सबसे बड़े मोटरसाइकिल लोगो का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड, एक ही दिन में एक लाख यूनिट की रिकॉर्ड बिक्री और अब 'पौधा लगाने वाले लोगों के सबसे बड़े ऑनलाइन फोटो एलबम' के लिए गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स का खिताब। जिसमें 1,37,775 पौधे लगाए गए और चित्र में दर्ज किए गए हैं। इस रिकॉर्ड के जरिए, हमने साबित किया है कि हीरो मोटोकॉर्प हमारे ग्रह को हरा-भरा बनाने के लिए प्रतिबद्ध है, जबकि अभी भी सख्त कोविड -19 प्रोटोकॉल का पालन कर रहा है।"