फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Hero karizma get 4 buyers in januray 2019

क्या karizma अब युवाओं को नहीं आ रही पसंद, जनवरी में मिले मात्र 4 ग्राहक?

Mon, 25 Feb 2019 11:06 AM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना चौधरी Updated Mon, 25 Feb 2019 11:06 AM IST
विज्ञापन
Hero karizma get 4 buyers in januray 2019
Hero Karizma

हीरो की बाइक Karizma ZMR V2 ने लॉन्च होते ही युवाओं में एक जोश भर दिया था। कंपनी ने नई बाइक के सिंगल टोन की कीमत 1.08 लाख रुपये तो डुअल टोन शेड की कीमत 1,10,500 लाख रुपये रखी थी। फिलहाल, यह बाइक अपने अंतिम दिनों में है। Hero Karizma ZMR की जनवरी 2019 के महीने में सिर्फ 4 इकाइयाँ ही सेल हुई। 

विज्ञापन


हीरो Karizma ZMR बिक्री रिपोर्ट
मई 2018 - 17 यूनिट
जून 2018 - 12 यूनिट
जुलाई 2018 - 14 यूनिट
अगस्त 2018 - 10 यूनिट
सितंबर 2018 - 11 यूनिट
अक्टूबर 2018 - 0 यूनिट
नवंबर 2018 - 4 यूनिट
दिसंबर 2018 - 4 यूनिट
जनवरी 2019 - 4 यूनिट
कुल बिक्री (मई 2018 - जनवरी 2019): 76 यूनिट

Hero karizma get 4 buyers in januray 2019
Hero Karizma

हीरो मोटोकॉर्प की स्प्लेंडर और पैशन जैसी कम्यूटर सेग्मेंट बाइक्स की 80 मिलियन से ज्यादा यूनिट्स इन दिनों भारतीय सड़कों पर दौड़ रही हैं। करिज्मा कभी अपने सेगमेंट की बेस्टसेलर बाइक थी, जो अब पोजिशन में बजाज पल्सर 220F से हार गई है।

बता दें, करिज्मा में 223सीसी का सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलता है, जो अधिकतम 8000 आरपीएम पर 20 बीएचपी और 6500 आरपीएम पर 19.7 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। बाइक का इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स में आता है। नई हीरो करिज्मा को 2020 इंडियन ऑटो एक्सपो में पेश किया जा सकता है। इसका सीधा मतलब है कि ये बाइक्स भारत स्टेज 6 (बीएस 6) उत्सर्जन मानकों के अनुरूप तैयार होंगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

Hero karizma get 4 buyers in januray 2019
Hero Karizma

इजंन के प्रयोग में कंपनी करिज्मा में एक्सट्रीम वाले इंजन को बरकरार रखेगी। हालांकि बाइक की परफार्मेंस बेहतर करने के लिए इसके इंजन को ट्यून किया जाएगा। बाइक के फ्रंट में 276 एमएम का फ्रंट डिस्क और रियर में 220 एमएम का रियर डिस्क ब्रेक का प्रयोग किया जा सकता है।

वहीं बाइक में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ क्लीव आॅन हैंडलबार, एलईडी हेडलैम्प दिए जा सकते हैं।बाइक की खास बात यह होगी कि इसे 'करिज्मा' के बैज के साथ उतारा जाएगा। गौरतलब है कि हीरो ने 2003 में सबसे पहले करिज्मा को पेश किया था।

विज्ञापन

Hero karizma get 4 buyers in januray 2019
yamaha yzf r3

करिज्मा को लेकर युवाओं में काफी क्रेज रहा। इसके स्पोर्टी डिजाइन और हैवी वाइजर लुक्स से युवाओं को यह काफी पसंद आई। बात करें, कीमत की तो कंपनी इस बाइक को 1 से 1.30 लाख रुपए की कीमत के बीच बाजार में उतार सकती है। वहीं बाजार में इस समय केवल पल्सर आरएस 200 और यामहा YZF-R15 v3.0 ही ऐसी बाइक्स हैं जो इस सेगमेंट में मौजूद हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed