फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   hero electric scooter offers hero electric 3 day return offer hero electric flash offer Glyde Flash Nyx Optima Photon Flash Dash electric vehicles in india

पसंद न आए तो 3 दिन में वापस कर सकेंगे Hero Electric के स्कूटर, कंपनी लाई खास स्कीम

Thu, 14 May 2020 05:04 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 14 May 2020 05:04 PM IST
सार

पहली बार पेश किए गए अपनी तरह के अनोखे ऑफर में, Hero Electric (हीरो इलेक्ट्रिक) ने गुरुवार को अपनी भारत में बैटरी से चलने वाले सभी दोपहिया वाहनों (फ्लैश लीड-एसिड कम स्पीड मॉडल को छोड़कर) पर तीन-दिवसीय वापसी योजना का एलान किया है।

विज्ञापन
hero electric scooter offers hero electric 3 day return offer hero electric flash offer Glyde Flash Nyx Optima Photon Flash Dash electric vehicles in india
Hero Dash electric scooter - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

बिक्री को प्रोत्साहित करने और ग्रीन टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए कंपनी ये स्कीम ले कर आई है। हालांकि यह ऑफर सिर्फ ऑनलाइन स्कीम के जरिए खरीदारी पर लागू है। 
विज्ञापन

hero electric scooter offers hero electric 3 day return offer hero electric flash offer Glyde Flash Nyx Optima Photon Flash Dash electric vehicles in india
Hero Flash electric scooter - फोटो : hero electric
कंपनी ने घोषणा की है कि ग्राहक को पूरे पैसे वापस कर दिए जाएंगे यदि वे उत्पाद को खरीदने के तीन दिनों के भीतर वापस कर देते हैं। पहले हीरो इलेक्ट्रिक के चुनिंदा उत्पादों पर छूट की पेशकश की गई थी और कंपनी ने कहा है कि अच्छा रिस्पांस मिलने के कारण, इसे 31 मई तक बढ़ा दिया गया है। सभी मॉडलों पर 4,000 रुपये की तत्काल नकद छूट है (फ्लैश लीड-एसिड कम स्पीड मॉडल को छोड़कर) और सिर्फ Glyde (ग्लाइड) मॉडल पर 3,000 रुपये की छूट है। कंपनी ने बुकिंग राशि 2,999 रुपये तय की है, चाहे आप कोई भी मॉडल बुक करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

hero electric scooter offers hero electric 3 day return offer hero electric flash offer Glyde Flash Nyx Optima Photon Flash Dash electric vehicles in india
Hero Dash electric scooter - फोटो : Amar Ujala
हीरो इलेक्ट्रिक के सीईओ सोहिंदर गिल ने कहा है कि लोग तेजी से इलेक्ट्रिक मोबिलिटी तकनीक अपना रहे हैं और उनकी कंपनी की हालिया योजनाएं इस बात का प्रमाण हैं। उन्होंने कहा, "ग्राहकों से उत्साहजनक प्रतिक्रिया मिलने से हमारे मन में कोई संदेह नहीं रह गया है कि ग्राहक अब अपने आवागमन के लिए हीरो इलेक्ट्रिक जैसे विश्वसनीय ब्रांड से किफायती और सुविधाजनक समाधान चाहते हैं। कंपनी अपने ग्राहकों को पूरी सुरक्षा देने के लिए बाइकों को बेचने और सर्विस के तरीके में बड़े बदलाव कर रही है।" 
विज्ञापन

hero electric scooter offers hero electric 3 day return offer hero electric flash offer Glyde Flash Nyx Optima Photon Flash Dash electric vehicles in india
Hero Flash electric scooter - फोटो : hero electric
एचटी की रिपोर्ट के मुताबिक हाल ही में गिल ने कहा था कि मौजूदा Covid -19 महामारी से उत्पन्न होने वाली चुनौतीपूर्ण स्थिति देश में ईवी क्षेत्र के लिए एक प्रमुख अवरोध नहीं हो सकता है। उन्होंने कहा, "इस दिशा में तीन चीजों से उम्मीद बंधती है। पहला यह कि यह निश्चित रूप से साबित हो चुका है कि प्रदूषण और वायरस के बीच एक संबंध है। दूसरा साफ हवा का वातावरण है जिसे हर कोई लॉकडाउन में अनुभव कर रहा है। तीसरा सुरक्षा और बचाव का मुद्दा है।" 

hero electric scooter offers hero electric 3 day return offer hero electric flash offer Glyde Flash Nyx Optima Photon Flash Dash electric vehicles in india
Hero Electric Optima ER and Nyx ER - फोटो : Hero
गिल ने यह भी कहा था कि पारंपरिक ईंधन पर चलने वाले दोपहिया वाहनों की लागत और अपडेटेड बीएस6 टेक्नोलॉजी के बढ़ने के साथ, इलेक्ट्रिक दोपहिया के सफल होने के ज्यादा कारण दिखाई दे रहे हैं।

Hero Electric के इलेक्ट्रिक स्कूटर के मौजूदा पोर्टफोलियो में Glyde समेत Flash, Nyx, Optima, Photon, Dash और ER (एक्सटेंडेड रेंज) वेरिएंट शामिल हैं, जो उच्च गुणवत्ता की लिथियम-आयन बैटरी से चलते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed