{"_id":"616545dc8ebc3e6264670d9b","slug":"hero-electric-scooter-diwali-offer-get-a-chance-to-ride-home-your-favorite-electric-two-wheeler-for-free-this-festive-season-with-hero-electric","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hero Electric: हीरो इलेक्ट्रिक स्कूटर मुफ्त पाने का मौका, इस त्योहारी सीजन में कंपनी लाई यह ऑफर","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Hero Electric: हीरो इलेक्ट्रिक स्कूटर मुफ्त पाने का मौका, इस त्योहारी सीजन में कंपनी लाई यह ऑफर
Tue, 12 Oct 2021 01:52 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 12 Oct 2021 01:52 PM IST
सार
इस साल त्योहारी सीजन के मौके पर, देश की प्रमुख इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता Hero Electric (हीरो इलेक्ट्रिक) ने मंगलवार को भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर रेंज की अपनी पूरी रेंज के लिए '30 दिन, 30 बाइक्स' फेस्टिव ऑफर लॉन्च करने की घोषणा की।
विज्ञापन
Hero Electric Offer
- फोटो : Hero Electric
विस्तार
इस साल त्योहारी सीजन के मौके पर, देश की प्रमुख इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन निर्माता Hero Electric (हीरो इलेक्ट्रिक) ने मंगलवार को भारत में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर रेंज की अपनी पूरी रेंज के लिए '30 दिन, 30 बाइक्स' फेस्टिव ऑफर लॉन्च करने की घोषणा की।
नए फेस्टिव सीजन ऑफर के हिस्से के रूप में, कंपनी ने बताया कि भाग्यशाली ग्राहकों को भारत में अपने सभी 700+ डीलरशिप पर एक मुफ्त हीरो इलेक्ट्रिक स्कूटर जीतने का मौका मिलेगा। कंपनी हर दिन एक भाग्यशाली ग्राहक की घोषणा करेगी जो अपने पसंदीदा इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन को घर ले जाएगा।
किसे मिलेगा मुफ्त स्कूटर
कंपनी ने एलान किया है कि हीरो इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने वाले सभी ग्राहक इस प्रतियोगिता में शामिल माने जाएंगे। कंपनी का यह फेस्टिव ऑफर 7 अक्तूबर से 7 नवंबर तक मान्य होगा। इस कंटेस्ट के विजेताओं को लकी ड्रा के जरिए चुना जाएगा। विजेता चुने जाने पर ग्राहक को खरीदे गए स्कूटर की पूरी एक्स-शोरूम कीमत वापस कर दी जाएगी।

बुकिंग और वारंटी
Hero Electric Scooter
- फोटो : For Reference Only
हीरो इलेक्ट्रिक के दोपहिया वाहनों को ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरह से बुक किया जा सकता है। ग्राहक या तो कंपनी की वेबसाइट पर हीरो इलेक्ट्रिक स्कूटर बुक कर सकते हैं। या भारत में कंपनी की अधिकृत डीलरशिप पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं।
ग्राहकों के लिए खरीदारी के अनुभव को आसान बनाने के लिए कंपनी किफायती ईएमआई के साथ आसान फाइनेंसिंग ऑप्शन भी देती है। यह अपने सभी उत्पादों की होम डिलीवरी के साथ-साथ 5 साल की एक्सटेंडेड वारंटी भी प्रदान करती है।

हीरो उत्सव ऑफर
Hero Electric Scooter
- फोटो : For Reference Only
हीरो इलेक्ट्रिक के सीईओ सोहिंदर गिल ने कहा, "ग्रीन मोबिलिटी सॉल्यूशंस को बढ़ावा देने और प्रोत्साहित करने के लिए, हीरो इलेक्ट्रिक ने देश भर के ग्राहकों के लिए अद्वितीय उत्सव ऑफर का एलान किया है जो इलेक्ट्रिक दोपहिया खरीदना चाहते हैं। हीरो इलेक्ट्रिक परिवार का विस्तार करने और 30 भाग्यशाली ग्राहकों को अपनी पसंदीदा इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन मुफ्त में देकर समारोह का हिस्सा बनाने का यह एक रोमांचक समय है। हम सभी एक शानदार त्योहारी सीजन के लिए तैयार हैं जो भारत के लिए इलेक्ट्रिक वाहन क्रांति को और मजबूत बनाएगा और बढ़ावा देगा।"