{"_id":"5f8ae591a7ba7d09ff12577b","slug":"hero-electric-city-speed-range-launched-in-india-at-starting-price-of-rs-57560","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hero की तीन धाकड़ इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च, कीमत 57560 रुपये से शुरू","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Hero की तीन धाकड़ इलेक्ट्रिक स्कूटर भारत में लॉन्च, कीमत 57560 रुपये से शुरू
Sat, 17 Oct 2020 06:07 PM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Sat, 17 Oct 2020 06:07 PM IST
विज्ञापन
Hero Electric City Speed
- फोटो : Hero Electric
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हीरो इलेक्ट्रिक (Hero Electric) ने अपनी City Speed इलेक्ट्रिक स्कूटर्स की नई रेंज को भारत में लॉन्च कर दिया है। City Speed पोर्टफोलियो के तहत, हीरो इलेक्ट्रिक ने तीन नई इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को भारत में लॉन्च किया है। इनमें Optima-hx, Nyx-hx, और Photon-hx शामिल हैं। कंपनी का दावा है कि इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में ग्राहकों को फ्लाइओवर और स्लोप पर शानदार स्पीड और राइडिंग अनुभव मिलेगा। इस रेंज की शुरुआती कीमत 57,560 रुपये है, जो इसे टू-व्हीलर इलेक्ट्रिक सेगमेंट में सबसे किफायती बनाती है।
विज्ञापन
हीरो इलेक्ट्रिक के मुताबिक इन स्कूटर्स की 25 राज्यों में कंपनी के 500 से ज्यादा डीलरशिप्स में बिक्री होगी। इन इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में ग्राहकों को 70 किलोमीटर से लेकर 200 किलोमीटर तक का रेंज मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
हीरो के Optima HX स्कूटर पर मिल रहा है 14390 रुपये का महा-बंपर डिस्काउंट
इससे पहले हीरो इलेक्ट्रिक (Hero Electric) इस त्योहार अपनी Hero Optima HX सिटी स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर पर 14,390 रुपये की बंपर छूट दे रही है। बता दें कि Hero Optima HX की कीमत 71,950 रुपये है। लेकिन इस त्योहारी सीजन यह इलेक्ट्रिक स्कूटर आपको 57,560 रुपये में मिलेगी। कंपनी की तरफ से यह ऑफर सीमित समय के लिए है। इसके अलावा हीरो इलेक्ट्रिक अपने दूसरे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर भी 6,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दे रही है।
रेंज की बात करें Hero Optima HX City Speed सिंगल चार्ज पर 82 किलोमीटर का रेंज देगी। आसान भाषा में समझें तो यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार फुल चार्ज करने पर बिना रुके 42 किलोमीटर तक चलेगी। वहीं, अगर रफ्तार की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 42 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलती है। Hero Optima HX City Speed इलेक्ट्रिक स्कूटर में पावर के लिए 550 W मोटर दिया गया है। इसमें 30 Ah की लिथियम ऑयन बैटरी दी गई है।
Hero Optima HX City Speed को फुल चार्ज करने में चार से पांच घंटे का समय लगेगा। इसके अलावा स्कूटर के कुछ बड़े फीचर्स की बात करें तो Hero Optima HX में ग्राहकों को डिजिटल स्पीडोमीटर, एंटी-थेफ्ट अलार्म के साथ रिमोट लॉक, कॉम्बी-ब्रेकिंग सिस्टम, एलईडी लाइटिंग और मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए एक यूएसबी पोर्ट मिलता है।