फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   HERO DISCONTINUED 5 MOTORCYCLES MODELS

नहीं मिलेंगी हीरो की ये 5 बाइक, बंद हुई बिक्री

Mon, 05 Jun 2017 06:59 PM IST
amarujala.com- presented by:अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- presented by:अभिषेक मिश्रा Updated Mon, 05 Jun 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
HERO DISCONTINUED 5 MOTORCYCLES MODELS

हीरो मोटोकॉर्प अपने उन सभी मॉडल की बिक्री पर रोक लगा दी है जिनकी बाजार में बिक्री लंबे समय तक ठीक नहीं थी। कंपनी ने एचएफ डॉन, स्प्लेंडर आई-स्मार्ट और स्प्लेंडर प्रो क्लासिक की बिक्री पहले ही रोक दी थी। इसके बाद हीरो मोटोकॉर्प ने अब एक्सट्रीम और हंक पर भी रोक लगा दी। हालांकि हीरो की वेबसाइट पर एक्सट्रीम का स्पोर्ट मॉडल अभी भी लिस्ट है। 

विज्ञापन


2011 में होंडा से साझेदारी खत्म करने के बाद हीरो ने अपने इंजन खुद ही विकसित करने शुरू किए। हीरो एक्सट्रीम और हीरो हंक में कंपनी होंडा युनिकॉर्न वाला इंजन इस्तेमाल करती है। कंपनी ने इन दोनों मॉडल को बंद करने का निश्चय किया है।
विज्ञापन


कंपनी ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि इन दोनो मॉडल को नए इंजन के साथ दोबारा लॉन्च करेगी या नहीं। हीरो इन दिनों उन स्कूटर और मोटरसाइकिल को बेचने में फोक्स कर रही है जो उसने खुद के इंजन पर डेवलप किए हैं। कंपनी नए मॉडलों और नए इंजन पर काम कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कंपनी ने बताया कि गुजरात और आंद्रा में अपनी फैसिलिटी बढ़ाने के लिए और नए प्रोडक्ट के लिए कुल 2,500 करोड़ का इंवेस्टमेंट किया है। कंपनी 2018 तक 6 नए मॉडल लॉन्च करने वाली है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed