फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Here is the car which can fly too,elon musk shared a gif image

वीडियो में देखें Elon musk की उड़ने वाली कार, जो रॉकेट के इंजन से होगी तैयार

Sun, 13 Jan 2019 04:59 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना चौधरी Updated Sun, 13 Jan 2019 04:59 PM IST
विज्ञापन
Here is the car which can fly too,elon musk shared a gif image
Elon musk

अमेरिका की इलेक्ट्रिक कार निर्माता कंपनी टेस्ला के सीईओ  Elon Musk ट्विटर पर अपनी उड़ने वाली कार को लेकर खासी सुर्खियां बटोर रहे हैं। Elon Musk ने ट्विट के साथ एक  GIF इमेज जारी की है। जिसमें एक कार जमीन से ऊपर उड़ती दिखाई दे रही है। जिसे रॉकेट से उड़ने वाली कार कहा जा रहा है। एलन के अनुसार इस कार में पीछे की तरफ सीट की जगह थ्रस्टर सिस्टम दिए जाएंगे। जिनकी मदद से कार उड़ान भर सकेगी। 

विज्ञापन


एक नजर इस उड़ती हुई कार पर
विज्ञापन




बता दें, एलन मस्क ने साल 2017 में टेस्ला के रोडस्टर मॉडल को बदलाव के साथ दोबारा पेश किया था।  रोडस्टर को लेकर कंपनी का दावा था कि कार 1.9 सेकंड में 0-97 किमी प्रति घंटे की रफ्तार भरेगी। रोडस्टर कार इलेक्ट्रिक मोटर से लैस थी जो एक चार्जिंग में करीब 998किमी तक का सफर तय करती थी। फिलहाल, मस्क इस कार को और बेहतर बनाने पर काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

Here is the car which can fly too,elon musk shared a gif image
Elon musk tesla model s

एलन मस्क द्वारा जारी की गई  GIF इमेज लोगों का काफी पसंद आ रही है जिस पर विभिन्न प्रकार की प्रतिक्रिया भी देखी जा सकती हैं। जब इस इमेज को लोगों ने जोक बताया तो एलन ने इस बात पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि वो इस समय ‘SpaceX package’ पर काम कर रहे हैं। जिसमें कोल्ड एयर थ्रस्टर लगे होंगे जो कार की स्पीड और एक्सीलरेशन को कई गुना बढ़ा देते हैं। इसके अलावा मस्क ने दावा किया कि इन थ्रस्टर की मदद से टेस्ला कार हवा में भी उड़ सकेगी।

बता दें, कुछ समय पहले Musk ने अपनी एक विशेष सुरंग से पर्दा उठाया, जिसे बोरिंग कंपनी ने डिजाइन किया है।  मस्क ने इस टनल में कुछ मीडिया और गेस्ट को भी टेस्ला एस की सवारी का मौका दिया। इस टेस्ट टनल की लंबाई 2.25 किमी थी और टेस्ट राइड के दौरान कार करीब 64 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ी। जो अपेक्षाकृत कम रही। हालांकि, इस पूरी टनल को पार करने में कार को केवल 3 मिनट का ही समय लगा। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed