{"_id":"5f940c4f99153e2b955d5fd5","slug":"here-are-top-10-best-selling-scooters-in-india-before-festival-season","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ये हैं देश के 10 सबसे ज्यादा बिकने वाले धाकड़ स्कूटर, लड़कियों से बुर्जुगों तक की बने पहली पसंद","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
ये हैं देश के 10 सबसे ज्यादा बिकने वाले धाकड़ स्कूटर, लड़कियों से बुर्जुगों तक की बने पहली पसंद
Sat, 24 Oct 2020 04:56 PM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Sat, 24 Oct 2020 04:56 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अगर इस त्योहार आप एक नया स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं, तो हमारी यह खबर आपके बड़े काम आ सकती है। आज हम आपको उन 10 स्कूटरों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी त्योहारों से पहले भारतीय बाजार में बंपर खरीदारी हुई है। हम आपको इन स्कूटरों के नाम और इनकी बिक्री के बारे में बताएंगे। इसके बाद आप यह खुद तय कर सकेंगे कि जो स्कूटर आप खरीदना चाहते हैं, उसे देश में कितना पसंद किया जा रहा है। तो डालते हैं सितंबर महीने की टॉप-10 बेस्ट सेलिंग स्कूटरों पर एक नजर,
विज्ञापन
नंबर 1- Honda Activa
- सितंबर 2020: Honda Activa के 2,57,900 स्कूटरों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई।
- सितंबर 2019: Honda Activa के 2,48,939 इकाइयों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई थी।
नंबर 2- TVS Jupiter
- सितंबर 2020: घरेलू बाजार में TVS Jupiter के 56,085 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा।
- सितंबर 2019: TVS Jupiter के घरेलू बाजार में 68,971 यूनिट्स को भारतीय ग्राहकों ने खरीदा था।
नंबर 3- Suzuki Access
- सितंबर 2020: भारतीय बाजार में Suzuki की Access के 53,031 स्कूटरों को ग्राहकों ने खरीदा।
- सितंबर 2019: Suzuki Access के 50,162 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
नंबर 4- Honda Dio
- सितंबर 2020: Honda Dio के 33,639 स्कूटरों की भारतीय बाजार में बिक्री हुई।
- सितंबर 2019: Honda Dio के 38,752 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा था।
नंबर 5- TVS Ntorq
- सितंबर 2020: TVS Ntorq के 26,150 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा।
- सितंबर 2019: TVS Ntorq के भारतीय बाजार में 27,817 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
नंबर 6- Hero Pleasure
- सितंबर 2020: Hero Pleasure को 20,068 भारतीय ग्राहकों ने खरीदा।
- सितंबर 2019: Hero Pleasure के 20,425 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा था।
नंबर 7- Hero Destini
- सितंबर 2020: Hero Destini के 19,644 यूनिट्स की बिक्री हुई।
- सितंबर 2019: Hero Destini के 9,982 यूनिट्स को ग्राहकों ने खरीदा था।
नंबर 8- Yamaha Ray
- सितंबर 2020: Yamaha Ray के 19,540 यूनिट्स की बिक्री हुई।
- सितंबर 2019: Yamaha Ray के 10,208 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
नंबर 9- Hero Maestro
- सितंबर 2020: Hero Maestro के 14,029 यूनिट्स की बिक्री हुई।
- सितंबर 2019: Hero Maestro के 14,191 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।
नंबर 10- Yamaha Fascino
- सितंबर 2020: Yamaha Fascino के 13,640 यूनिट्स की बिक्री हुई।
- सितंबर 2019: Yamaha Fascino के 13,124 यूनिट्स की घरेलू बाजार में बिक्री हुई थी।