फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   here are 8 facts about high security registration plate and color coded fuel sticker that you show know

कलर कोड स्टिकर और नंबर प्लेट के नए नियमों से घबराएं नहीं, आपके सवालों का यहां मिलेगा जवाब

Fri, 25 Sep 2020 09:57 AM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Fri, 25 Sep 2020 09:57 AM IST
विज्ञापन
here are 8 facts about high security registration plate and color coded fuel sticker that you show know
High Seurity Registration Plate (HSRP) and Colour Coded Fuel Sticker - फोटो : Amar Ujala

हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट (एचएसआरपी) और कलर कोडेड फ्यूल स्टिकर के नियमों को लेकर अगर आप भी घबरा रहे हैं, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आज हम आपके सभी सवालों का जवाब देने जा रहे हैं। बता दें कि दिल्ली में एक अप्रैल 2019 से पहले के सभी वाहनों के लिए एचएसआरपी और कलर कोड वाले स्टिकर लगाना अनिवार्य हो गया है। 30 अक्टूबर से पहले सभी वाहन मालिकों को इसे लगवाना होगा। 

विज्ञापन


दरअसल एक रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में करीब 40 लाख वाहनों में एचएसआरपी नहीं लगा है। ऐसे में 30 अक्टूबर के बाद जिन भी वाहनों में एचएसआरपी नहीं लगा होगा उनका दिल्ली में 5000 से 10000 रुपये तक का जुर्माना कट सकता है। 
विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली में अब तक केवल 3.5 लाख वाहनों में ही कलर कोडेड फ्यूल स्टिकर्स लगे हैं। ऐसे में HSRP की वेबसाइट पर 236 डीलर रजिस्टर हैं, जिनसे आप अपने वाहन में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल- क्या लोकल वेंडर से लगवा सकते हैं एचएसआरपी?
  • जवाब- नहीं, केवल परिवहन विभाग की तरफ से मान्यता प्राप्त डीलरशिप ही वाहनों में एचएसआरपी लगा सकते हैं। आप bookmyhsrp.com/index.aspx पर जाकर अपने पास के डीलरशिप को चुन सकते हैं।

सवाल- एचएसआरपी लगवाते समय वाहन मालिक का रहना जरूरी है?
  • जवाब- नहीं, वाहन मालिक के मौजूद रहे बिना भी एचएसआरपी लगाया जा सकता है।

सवाल- एचएसआरपी लगवाने के लिए क्या डाक्यूमेंट्स चाहिएं?
  • जवाब- एचएसआरपी लगवाते समय केवल वाहन मालिक द्वारा दस्तखत किए हुए आनलाइन आवेदन की कॉपी चाहिए।

सवाल- एचएसआरपी लगवाने के लिए कितना शुल्क देना होगा?
  • जवाब- अलग-अलग वाहनों के लिए एचएसआरपी की कीमतें अलग-अलग हैं। जैसे कार के लिए इसकी कीमत 600 से 1000 रुपये के बीच है। वहीं, दो पहिया वाहनों के लिए इसकी कीमत 300 से 400 रुपये तक है। 

सवाल- मेरे पास एचएसआरपी है लेकिन कलर कोडेड फ्यूल स्टीकर नहीं है, क्या करूं?
  • जवाब- अक्टूबर 2018 से सभी गाड़ियों में एचएसआरपी और कलर कोडेड फ्यूल स्टीकर्स डीलरशिप्स की तरफ से दिए जा रहे हैं। इसकी ऑनलाइन बुकिंग का स्लॉट कुछ दिनों में शुरू हो जाएगा।

सवाल- मेरे पास उत्तर प्रदेश और हरियाणा का रजिस्ट्रेशन प्लेट है, क्या मुझे एचएसआरपी मिलेगा?
  • जवाब- केवल दिल्ली में रजिस्टर हुई कारों के लिए एचएसआरपी मिलेगा, वो भी दिल्ली के डीलरशिप की तरफ से।

सवाल- मेरे पास बिना एचएसआरपी वाला उत्तर प्रदेश या हरियाणा का रजिस्ट्रेशन प्लेट है, क्या दिल्ली में मेरा चालान कटेगा?
  • जवाब- आपका चालान कट सकता है। ऐसे में दिल्ली में प्रवेश करते समय अपने वाहन में एचएसआरपी और कलर कोडेड फ्यूल स्टीकर लगवा लें।

सवाल- वेबसाइट में नहीं है मेरी कार कंपनी का नाम, क्या करूं?
  • जवाब- वैसे तो वेबसाइट में लगभग सभी कार कंपनियों के नाम दिए गए हैं, लेकिन परिवहन विभाग की तरफ से बताया गया है कि जिन कंपनियों के नाम नहीं दिए गए हैं, उन्हें भी जल्द शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed