Harley ने वापस मंगवाई Street 750 मोटरसाइकिल, 44,000 यूनिट्स में पाई गई खामी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हार्ले डेविडसन ने अपनी बाइक Street 750 मॉडल्स को वापस बुलाने का फैसला किया है। इन सभी मॉडल्स को 2016 में मैन्युफैक्चर किया गया था। खबरों के मुताबिक, Street 750 की 44,000 यूनिट्स में ब्रेक कैलीपर्स की खामी पाई गई हैं। जिसके चलते कंपनी ने बाइक के मालिकों से भी संपर्क किया है।
Street 750 एक कॉम्पेक्ट बाइक है जिसमें गोल हेडलाइट्स,मडगॉर्ड और फॉर्क गेटर्स,, कैफे स्टाइल स्पीड स्क्रीन, जैसे फीचर्स इसे शानदार लुक देते हैं। बाइक के रियर में हेडलैंप्स के पीछे एक सिंगल-पॉड ऐनालॉग इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है, जिसमें लो ऑयल प्रेशर, रिज़र्व फ्यूल इंडिकेटर,स्पीडोमीटर, इंजन और दूसरे सिग्नल लाइट्स मिलते हैं।
हार्ले डेविडसन ने अपनी नई बाइक स्ट्रीट रॉड 750 को भारत में युवाओं के बढ़ते क्रेज को देखते हुए लॉन्च किया था। हार्ले ने इस बाइक के लिए एक नया लिक्विड-कूल्ड रिवॉल्यूशनX इंजन बनाया है 13 सालों में हार्ले डेविडसन का यह पहला नया इंजन था। इंजन की खासियत थी कि इसके एक्सेलरेशन के साथ इसका मोटर परफार्मेस भी अच्छा है।
बता दें,जहां आॅटो क्षेत्र तेजी से इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर कदम बड़ा रहा है इस क्रम में लग्जरी बाइक निर्माता कंपनी हार्ले अपनी ई-बाइक को लेकर तैयार है। हाल ही में कंपनी ने दुनिया के सबसे बड़े शो CSE 2019(Consumer Electronics Show 2019) में कंपनी ने अपनी बाइक को पेश किया है। हालांकि पेश की गई बाइक LiveWire सैमसंग एसडीआई कंपनी की बैटरी से लैस है।
जिसकी पुष्टि दक्षिण कोरियाई बैटरी निर्माता कंपनी ने दी है। बता दें, हार्ले के साथ सैमसंग एसडीआई ने अपने प्रीमियम उपभोक्ताओं के लिए अगले चार सालों तक इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल बनाने कि योजना बनाई है। इस ऑल-इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, लाइववायर, अब प्री-ऑर्डर के लिए आधिकारिक रूप से उपलब्ध है। जिसकी कीमत $ 29,799 यानी करीब 21 लाख रुपए से शुरू होती है वहीं अगस्त में इसकी डिलीवरी शुरू हो जाएगी।
संभावित फीचर्स
- लाइववायर नाम की यह बाइक क्लच और गियर शिफ्टर से वंचित है।
- इस बाइक में लेवल 1 का चार्जर दिया गया है जिसकी मदद से इसे चार्ज किया जा सकता है।
- अगर यूजर को बाइक की फास्ट चार्जिंग करनी है तो उसके लिए इसमें लेवल 2 और 3 DC चार्जर्स भी मौजूद हैं।
- खबरों की मानें तो यह बाइक एक चार्ज में करीब 150 किमी तक चलेगी।
- बाइक में टचस्क्रीन TFT डिस्प्ले दिया गया है जो राइडर को ड्राइव से जुड़ी स्पीड आदि सभी जानकारी देता है।
- हार्ले की इस बाइक में कार की तरह ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, नेविगेशन, म्यूजिक आदि के विकल्प भी मौजूद हैं।
- लाइववायर बाइक की बैटरी रिजार्चेबल एनर्जी स्टोरेज सिस्टम के साथ दी गई है।
- इसकी बैटरी के अलावा इसमें 12 वोल्ट की लिथियम बैटरी दी गई है जो बाइक को लाइट्स,कंट्रोल, हॉर्न और इंस्ट्रूमेंट पेनल को पावर देती है।