{"_id":"58ca32a34f1c1b6b3732be3a","slug":"harley-davidson-launches-new-street-rod-priced-at-rs-5-86-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"हार्ले डेविडसन की नई बाइक स्ट्रीट हुई लॉन्च, जानें क्या है खूबियां","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
हार्ले डेविडसन की नई बाइक स्ट्रीट हुई लॉन्च, जानें क्या है खूबियां
amarujala.com- presented by : अभिषेेक मिश्रा
Updated Fri, 17 Mar 2017 10:32 AM IST
विज्ञापन
हार्ले डेविडसन
अमेरिकी दिग्गज बाइक निर्माता कंपनी हार्ले डेविडसन ने अपनी नई बाइक स्ट्रीट रॉड 750 को लॉन्च कर दिया है। हार्ले ने भारत में युवाओं के बढ़ते क्रेज को देखते हुए अपनी इस बाइक को लॉन्च किया है।
विज्ञापन
हार्ले डेविडसन ने इसमें 750सीसी का इंजन दिया है। कंपनी का कहना है कि नई स्ट्रीट पुरानी बाइक के मुकाबले 11 फीसदी ज्यादा हॉर्सपावर पैदा करती है। साथ ही पुरानी स्ट्रीट की तुलना में नई स्ट्रीट पांच फीसदी ज्यादा टॉर्क उतपन्न करती है।
विज्ञापन
कंपनी का कहना है कि बाइक को खास तौर से युवाओं को ध्यान में रख कर विकसित किया गया है। हार्ले डेविडसन के भारत में मार्केटिंग डायरेक्टर पल्लवी सिंह का कहना है कि भारत में युवाओं की पसंद को देखते हुए इस बाइक को लॉन्च किया गया है। कंपनी का मुख्य उद्देश्य नए राइडर को आकर्षित करना है।
विज्ञापन
स्ट्रीट750 की दिल्ली एक्स शोरुम कीमत 5.86 करोड़ रुपये है।