Harley की दो नई बाइक भारत में लॉन्च, कीमत 10.98 लाख रुपये से शुरू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Harley-Davidson ने भारत में अपनी 2 नई बाइक Forty-Eight Special and Street Glide Special को लॉन्च कर दिया है। नई Forty-Eight Special में पुराने मॉडल के मुकाबले थोड़ा बड़ा 1200 सीसी का इवोल्यूशन इंजन दिया गया है। 2019 Street Glide Special में टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ बड़ा वी-ट्विन इंजन भी मिलता है।
हार्ले-डेविडसन 48 स्पेशल की कीमत 10.98 लाख रुपये, जबकि स्ट्रीट ग्लाइड स्पेशल को 30.53 लाख (एक्स-शोरूम,) की कीमत पर लॉन्च किया गया है। बता दें, दोनों ही मोटरसाइकिल ने पिछले साल अपना ग्लोबल डेब्यू किया था। Forty-Eight Special में 1,202 सीसी का इवोल्यूशन इंजन दिया गया है जो 98.9 का पीक टॉर्क जनरेट करता है।
वहीं Street Glide Special में 1,868 सीसी का Milwaukee-Eight 114 V ट्विन इंजन दिया गया है जो 3,000 आरपीएम पर 165 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। हार्ले की दोनों नई बाइक के इंजन 6 स्पीड गियरबॉक्स के साथ आएंगे। H-D Forty-Eight Special के डिजाइन को 1970 की कस्टम बाइक के तर्ज पर बनाया गया है।
Street Glide Special में नेवीगेशन, वाइस रिकॉग्नाइजेशन, ब्लूटूथ और यूएसबी कनेक्टिविटी का विकल्प भी मिलता है। इसके अलावा इसमें सिंगल टोन फिनिश, इंस्ट्रूमेंट पैनल, इंजन कवर, एक्जॉस्ट पाइप और काले रंग में कवर किए गए फ्रंट सस्पेंशन फोर्क्स दिए गए हैं।
बता दें, भारत में हार्ले-डेविडसन के प्रवेश को 10 साल हो चुके हैं और कंपनी के आज पूरे देश में कुल 33 डीलरशिप और 10 लाइफस्टाइल स्टोर हैं। इन दोनों बाइक की लांचिंग के मौके पर हार्ले ने घोषणा की है कि कंपनी इलेक्ट्रिक ग्लाइड स्टैंडर्ड को भी भारत में जल्द लॉन्च करेगी।