क्या Harley-Davidson ने भारतीय डीलर्स को 'धोखा' दिया? FADA का सनसनीखेज दावा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (FADA) की तरफ से एक हैरान करने वाला दावा किया गया है। फाडा ने बताया है कि Harley-Davidson ने भारत में अपने सभी डीलर्स को अंधेरे में रखा। फाडा के मुताबिक भारत में प्रोडक्शन और बिक्री बंद करने की कंपनी ने अपने किसी भी डीलरशिप्स को जानकारी नहीं दी थी। बता दें कि गुरुवार को अचानक हार्ले-डेविडसन ने घोषणा कर पूरी ऑटो सेक्टर को सकते में डाल दिया था। कंपनी ने भारत में अपनी बिक्री और प्रोडक्शन दोनों को बंद करने का फैसला किया है।
FADA के अध्यक्ष का बयान
Harley Davidson filed in USA Securities closure of India Operations.
— Vinkesh Gulati (@VinkeshGulati) September 24, 2020
No information to Dealers or customers who invested. @narendramodi Franchise Protection Act would have protected us from such exits-GM : MAN Trucks and UM Lohia #FranshiseProtectionAct@ashwani_mahajan pic.twitter.com/N6l0KjBiLu
कम बिक्री के चलते लिया फैसला
न्यूज एजेंसी रॉयटर के मुताबिक, कंपनी के रीस्ट्रेक्चर के लिए 75 मिनियन डॉलर की जरूरत है, जिसके चलते कंपनी ने अपना प्रोडक्शन और सेल्स रोक दिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक हार्ले ने अपनी कुल बिक्री का केवल 5 फीसदी ही भारत में सेल किया है। दरअसल कंपनी की तरफ से पिछले कुछ समय से इसके संकेत दिए जा रहे थे।
Harley Davidson ने पिछले वित्तवर्ष में भारत में 2,500 से भी कम यूनिट्स की बिक्री की थी। माना जा रहा है कि कंपनी के इस फैसले का एक बड़ा कारण कोरोना वायरस महामारी भी है, जिसके चलते भारत में इसके ऑपरेशन्स को भारी नुकसान पहुंचा है।
खत्म हुआ 10 साल का सफर
हार्ले की तरफ से यह फैसला ऐसे समय में लिया गया, जब कंपनी ने भारत में 10 साल पूरे कर लिए थे। इससे पहले आई रिपोर्ट में दावा किया गया था कि Harley-Davidson भारतीय बाजार में अपना ऑपरेशन बंद कर सकती है। रिपोर्ट में बताया गया था कि भारतीय बाजार में कम बिक्री और भविष्य में भी अपनी बाइक्स के लिए बेहतर मांग को नहीं देखते हुए कंपनी भारत में अपने असेंबली ऑपरेशंस को बंद करने पर विचार कर रही है।
डोनाल्ड ट्रंप के लिए बड़ा झटका
डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति पद संभालने के बाद से हार्ले-डेविडसन भारत में परिचालन बंद करने वाली अमेरिका की दूसरी वाहन निर्माता है। इससे पहले जनरल मोटर्स ने अपने घरेलू परिचालन को समेट कर 2017 में अपने गुजरात प्लांट को बेच दिया था।