Harley davidson खरीदने का बेहतरीन मौका, कंपनी दे रही है 1 लाख रुपए का डिस्काउंट
आप भी एक लग्जरी बाइक खरीदने का मन बना रहे हैं तो अमेरिकी दिग्गज बाइक निर्माता कंपनी हार्ले डेविडसन की बाइक स्ट्रीट 750 को ख्भरीदने का सही मौका है।स्ट्रीट 750 भारत की लग्जरी बाइक्स में से एक है।
भारत में युवाओं के बढ़ते क्रेज को देख कंपनी साल के अंत में इस बाइक पर आकर्षक आॅफर दे रही है। कंपनी हार्ले स्ट्रीट 750 पर 81 हजार रुपए और हार्ले स्ट्रीट रोड पर 1 लाख रुपए का डिस्काउंट दे रही है। जो सिर्फ 15 दिसंबर तक मान्य होगा।
वैसे हार्ले डेविडसन स्ट्रीट 750 की कीमत मार्केट में 5.31 लाख रुपए है वहीं डिस्काउंट के बाद इसकी कीमत 4.50 लाख रुपए हो गई है। वहीं बात करें हार्ले डेविडसन स्ट्रीट रोड की इसकी कीमत 6.51 लाख रुपए है वहीं डिस्काउंट के बाद कीमत 5.50 लाख रुपए हो गई है।
हार्ले ने भी इलेक्ट्रिक बाइक के सेगमेंट में एंट्री करते हुए अपनी बाइक को EICMA मोटरसाइकिल शो में पेश किया । इस बाइक को हार्ले डेविडसन लाइववायर नाम दिया गया। आइए बताते हैं इस इलेक्ट्रिक बाइक में क्या खास है।
*लाइववायर नाम की यह बाइक क्लच और गियर शिफ्टर से वंचित है।
*इस बाइक में लेवल 1 का चार्जर दिया गया है जिसकी मदद से इसे चार्ज किया जा सकता है।
*अगर यूजर को बाइक की फास्ट चार्जिंग करनी है तो उसके लिए इसमें लेवल 2 और 3 DC चार्जर्स भी मौजूद हैं।
*बाइक में टचस्क्रीन TFT डिस्प्ले दिया गया है जो राइडर को ड्राइव से जुड़ी स्पीड आदि सभी जानकारी देता है।
*हार्ले की इस बाइक में कार की तरह ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, नेविगेशन, म्यूजिक आदि के विकल्प भी मौजूद हैं।