Harley Davidson ने पेश की BS6 इंजन वाली बाइक, सिर्फ 300 यूनिट्स ही बनेंगी
भारत में Harley-Davidson ने अपने 10 साल पूरे कर लिए। और इस मौके पर कंपनी ने अपनी एंट्री लेवल बाइक Street 750 का ऐनिवर्सरी एडिशन पेश किया है। इस लिमिटेड एडिशन मॉडल की कंपनी केवल 300 यूनिट्स ही बनाएगी। खास बात यह है कि इसमें BS6 इंजन दिया हुआ है। यह अपने रेगुलर मॉडल से 13 हजार रुपये महंगी है।ऐनिवर्सरी एडिशन की कीमत 5.47 लाख रुपये रखी है।
नया कलर
Harley-Davidson ने स्ट्रीट 750 के लिमिटेड एडिशन को थोड़ा अलग दिखाने के लिए इसमें यूनीक कलर स्कीम को शामिल किया है। इसके फ्यूल टैंक पर दिया गया स्टिकर भारत में कंपनी के एक दशक दर्शाता है। लेकिन बाइक के डिजाइन में बहुत ज्यादा बदलाव नहीं किये हैं। इसका डिजाइन रेगुलर स्ट्रीट 750 से काफी मिलता है।
इंजन
स्ट्रीट 750 लिमिटेड एडिशन के इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें मौजूदा 749 cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन लगा है। यह इंजन 60 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है। बाइक के फ्रंट में टेलेस्कोपिक फोर्क्स और रियर में ट्विन-शॉक अब्जॉर्बर्स दिए गए हैं। सेफ्टी के लिए इसमें ड्यूल-चैनल एबीएस को शामिल किया है।