{"_id":"5f981b6b8ebc3e9bce614583","slug":"harley-davidson-and-hero-motocorp-joins-their-hand-for-distribution-in-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Harley Davidson के ग्राहकों के लिए संकटमोचक बना Hero, बिक्री से सर्विस तक की संभालेगा जिम्मेदारी","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Harley Davidson के ग्राहकों के लिए संकटमोचक बना Hero, बिक्री से सर्विस तक की संभालेगा जिम्मेदारी
Tue, 27 Oct 2020 06:45 PM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Tue, 27 Oct 2020 06:45 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हार्ले डेविडसन के भारतीय ग्राहकों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। हार्ले डेविडसन ने भारत में अपने डिस्ट्रिब्यूशन के लिए हीरो मोटोकॉर्प के साथ करार किया है। डिस्ट्रिब्यूशन समझौते के मुताबिक, हीरो मोटोकॉर्प भारतीय बाजार में हार्ले-डेविडसन की मोटरसाइकिलों की बिक्री और सर्विस दोनों करेगा। इसके अलावा भारत में हार्ले के पार्ट्स और एक्सेसरीज, जनरल मर्चेंडाइज राइडिंग गियर की बिक्री ब्रांड-एक्सक्लूसिव हार्ले-डेविडसन डीलरों और हीरो के मौजूदा डीलरशिप नेटवर्क के जरिए होगी।
विज्ञापन
लाइसेंसिंग समझौते के अनुसार हार्ले-डेविडसन ब्रांड नाम के तहत हीरो मोटोकॉर्प प्रीमियम मोटरसाइकिलों की एक सीरीज का विकास और बिक्री दोनों करेगा।
इससे पहले फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशंस (FADA) की तरफ से दावा किया गया था कि Harley-Davidson ने भारत में अपने सभी डीलर्स को अंधेरे में रखा। फाडा के मुताबिक भारत में प्रोडक्शन और बिक्री बंद करने की कंपनी ने अपने किसी भी डीलरशिप्स को जानकारी नहीं दी थी। मालूम हो कि हार्ले-डेविडसन ने भारत में अपने ऑपरेशन्स को अचानक से बंद करने का एलान किया था, जिससे कंपनी के सभी भारतीय डीलर्स सकते में आ गए थे। कंपनी ने भारत में अपनी बिक्री और प्रोडक्शन दोनों को बंद करने का फैसला किया था।
दरअसल कंपनी की तरफ से पिछले कुछ समय से ऑपरेशन्स को बंद करने के संकेत दिए जा रहे थे। Harley Davidson ने पिछले वित्तवर्ष में भारत में 2,500 से भी कम यूनिट्स की बिक्री की थी। माना जा रहा है कि कंपनी के इस फैसले का एक बड़ा कारण कोरोना वायरस महामारी भी था, जिसके चलते भारत में इसके ऑपरेशन्स को भारी नुकसान पहुंचा। हैरानी की बात यह थी कि हार्ले की तरफ से यह फैसला ऐसे समय में लिया गया था, जब कंपनी ने भारत में 10 साल पूरे कर लिए थे।
दरअसल कंपनी की तरफ से पिछले कुछ समय से ऑपरेशन्स को बंद करने के संकेत दिए जा रहे थे। Harley Davidson ने पिछले वित्तवर्ष में भारत में 2,500 से भी कम यूनिट्स की बिक्री की थी। माना जा रहा है कि कंपनी के इस फैसले का एक बड़ा कारण कोरोना वायरस महामारी भी था, जिसके चलते भारत में इसके ऑपरेशन्स को भारी नुकसान पहुंचा। हैरानी की बात यह थी कि हार्ले की तरफ से यह फैसला ऐसे समय में लिया गया था, जब कंपनी ने भारत में 10 साल पूरे कर लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे पहले हमने आपको बताया था कि हार्ले डेविडसन इंडिया, भारत में अपने डिस्ट्रिब्यूशन के लिए हीरो मोटोकॉर्प के साथ करार कर सकती है। ऐसे में हार्ले की मोटरसाइकिलें भारत में आयात की जाएंगी, जिसकी बिक्री हीरो मोटोकॉर्प के जरिए होगी। इस साझेदारी पर दोनों कंपनियों में बातचीत काफी समय से चल रही थी। अब हीरो मोटोकॉर्प भारत में हार्ले की मोटरसाइकिलों के लिए मास्टर डिस्ट्रीब्यूटर है।