{"_id":"59042ef74f1c1bc12cc0c3e7","slug":"gul-panag-became-the-first-woman-formula-e-racer","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुल पनाग बनीं फार्मूला ई रेसिंग कार चलाने वाली पहली भारतीय महिला","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
गुल पनाग बनीं फार्मूला ई रेसिंग कार चलाने वाली पहली भारतीय महिला
amarujala.com- Presented by : अभिषेक मिश्रा
Updated Mon, 01 May 2017 11:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिंदी सिने अभिनेत्री गुल पनाग अब फार्मूला वन रेसर ड्राइवर बन गई हैं। डोर फिल्म से मशहूर हुई यह अभिनेत्री अब स्पेन के बर्सिलोना में फार्मूला ई रेसिंग कार चलाती नजर आईं। गुल पनाग ने एम4इलेक्ट्रो को सर्किट द कालाफट, कैटालोनिया स्पेन में चलाया।
विज्ञापन
एम4ई इलेक्ट्रो महिंद्रा की चौथी पीढ़ी की फॉर्मूला वन ई रेस कार है और इसने सीजन 4 में चैलेंज लिया। रेस ट्रैक पर ड्राइविंग से पहले गुल ने सिमुलेटर पर ट्रेनिंग ली जिसमें उनकी मदद महिंद्रा रेसिंग फार्मूला ई टीम ड्राइवर फेलिक्स रोसेन्किवस्ट ने की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें : New Ford Endeavour: ऑफरोडिंग व सिटी ड्राइविंग का बढ़िया सामंजस्य
विज्ञापन
एम4 इलेक्ट्रो को चलाने के बाद गुल पनाग ने कहा,'मुझे इस बात की खुशी है कि मैं दुनिया के उन लोगों में शामिल हो गई हूं जिसे मोटरस्पोर्ट की दुनिया में यह काम करने का मौका मिला। एम4 इलेक्ट्रो एक शानदार कार है। मैं इसके इंजन से मिल रहे आउटपुट को देखकर आश्चर्यचकित थी, क्योंकि ईवी टेक्नोलॉजी मेरे लिए कोई नई चीज नहीं थी। मैं बहुत समय से ई2ओ प्लस चला रही हूं।"
आपको यह भी बता दें कि गुलपनाग महिंद्रा की ई2ओ की मालकिन भी हैं जिसमें 210 एएच लिथियम आयन मोटर लगा है जो कि दो पावर आउटपुट 25 एचपी और 40 एचपी की शक्ति से संपन्न है। पी4, पी6 और पी8 वेरिएंट में उपलब्ध इस कार की कीमत 7.40लाख से 11.21 लाख रुपये एक्सशोरूम दिल्ली है।