फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Govt will give a subsidy up to 1.5 lakh on electric vehicles

Electric vehicles खरीदने पर अगले महीने से मिलेगी 1.5 लाख तक की सब्सिडी

Tue, 12 Mar 2019 04:52 PM IST
भावना चौधरी ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना चौधरी Updated Tue, 12 Mar 2019 04:52 PM IST
विज्ञापन
Govt will give a subsidy up to 1.5 lakh on electric vehicles
Tesla electric car

FAME 2 के तहत कुल सब्सिडी फंड बढ़ाने के बाद सरकार ने ई-वाहनों के लिए उपलब्ध होने वाली सब्सिडी का पूरा विवरण पेश कर दिया है। सरकार की नई सूचना के अनुसार सार्वजनिक परिवहन वाहनों के अलावा अब उपभोक्ताओं के लिए ई-कारों पर भी सब्सिडी लागू होगी। जिसके तहत उपभोक्ता इलेक्ट्रिक दोपहियां वाहन, तिपहिया वाहन और कारों पर सब्सिडी का लाभ उठा सकेंगे। 

विज्ञापन

 
FAME 2 योजना पर नई सूचना में दिए गए विवरण के अनुसार इलेक्ट्रिक वाहनों पर सब्सिडी अगले तीन वर्षों में उपलब्ध होगी। सब्सिडी कार्यक्रम में 10 लाख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स, 5 लाख इलेक्ट्रिक थ्री-व्हीलर्स, 35,000 इलेक्ट्रिक कार और 7,090 इलेक्ट्रिक बसें शामिल होंगी। इसके अलावा इसमें 20,000 पूर्ण-हाइब्रिड वाहनों के लिए एक प्रावधान भी शामिल किया गया है, जो FAME 2 योजना के तहत सब्सिडी के लिए पात्र होंगे।

विज्ञापन

Govt will give a subsidy up to 1.5 lakh on electric vehicles
Electric Vehicle

1.5 लाख रुपये से कम के इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के लिए सब्सिडी 20,000 रुपये प्रति वाहन होगी। वहीं 5 लाख रुपये तक की लागत वाले इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहनों के मामले में सब्सिडी राशि 50,000 रुपये तक होगी, और 15 लाख रुपये तक की कीमत वाली इलेक्ट्रिक कारों पर 1.5 लाख रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी।
 
हालांकि इलेक्ट्रिक 4-व्हीलर्स के मामले में सब्सिडी केवल भारतीय में बनाए गए इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए ही उपलब्ध होगी। अगर हम भारत में इलेक्ट्रिक 4-व्हीलर निर्माता कंपनियों पर चर्चा करें तो इस रेस में फिलहाल टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी और महिंद्रा ही हैं। 

Govt will give a subsidy up to 1.5 lakh on electric vehicles
electric cars

वर्तमान में इलेक्ट्रिक वाहनों की कुल बिक्री मात्र 1 प्रतिशत है, सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों की बिक्री को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया है। जिसमें 2030 तक कुल बिक्री का 40% लक्ष्य रखा गया है। इलेक्ट्रिक वाहन न केवल प्रदूषण को कम करने में मदद करेंगे, बल्कि एक नई अर्थव्यवस्था को बढ़ावा भी देंगे।

भारत में प्रमुख कार और बाइक निर्माताओं ने भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों को लॉन्च करने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। Mahindra के पास पहले से ही e2O और eVerito है, तो Maruti वैगनआर के इलेक्ट्रिक वर्जन को लॉन्च करेगी, तो Tata के पास पहले से ही Tiago, Tigor, Altroz Electric है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed