{"_id":"5894629a4f1c1bc64fe80b69","slug":"government-to-mandate-automatic-headlamp-on-aho-for-two-wheelers-from-april-1-2017","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"अब बंद नहीं होगी हेड लाइट, 1 अप्रैल से नया कानून","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
अब बंद नहीं होगी हेड लाइट, 1 अप्रैल से नया कानून
अमित द्विवेदी/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 03 Feb 2017 09:16 PM IST
विज्ञापन
ऑटो हेडलैंप ऑन
- फोटो : Bajaj
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
1 अप्रैल 2017 से अब भारत में वही मोटरसाइकिलें बिकेंगी जिनमें एएचओ लगा होगा। एएचओ बोले तो ऑटो हेडलैंप ऑन यानी कि अब बाइक जब चलेगी तब हेडलाइट जलेगी और जब तक वह बंद नहीं होगी हेडलाइट जलती रहेगी। इंजिन स्टार्ट होते ही एएचओ अपने आप शुरू हो जाएगा। अभी तक यह फीचर सिर्फ कुछ हाई एंड मोटरसाइकिलों में ही था लेकिन अब दुपहिया सुरक्षा को देखते हुए सरकार ने अब यह सबके लिए अनिवार्य कर दिया गया है। कई ऐसी मोटरसाइकिल बाजार में इस नियम के लागू होने से पहले ही लांच हो चुकी हैं।
विज्ञापन
ये काम कभी मत करना
ऑटो हेडलैंप ऑन
ऐसे में अगर अब आपके आसपास से कोई मोटरसाइकिल गुजरे और उसकी लाइट जल रही हो तो उसको हाथ दिखाकर लाइट बंद करने का इशारा मत करना। क्योंकि अब हेडलाइट बंद करने का विकल्प उसके पास भी नहीं है। बहुत से राइडर जानकारी न होने के अभाव में अपनी मोटरसाइकिल सर्विस सेंटर लेकर भी पहुंच रहे हैं। लेकिन डरिए मत हेडलाइट ऑन रहने से बाइक का कोई नुकसान नहीं होने वाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्यों है ये जरूरी
ऑटो हेडलैंप ऑन
देश में हर साल हजारों मोटरसाइकिल राइडर सड़क दुर्घटनाओं में अपनी जान गंवाते हैं। एक रिपोर्ट में पाया गया है कि जिन देशों में यह नियम लागू है वहां पर दुपहिया वाहनों का एक्सीडेंट हमारे देश की तुलना में बेहद कम होता है। हेडलाइट जली रहने से राइडर की प्रजेंस रोड पर पूरी तरह से रहती है और सामने से आने वाले वाहनों को भी ऐसी मोटरसाइकिल दूर से ही नजर आ जाती हैं। यह एक बेहद जरूरी सुरक्षा फीचर है और इससे सड़क मोटरसाइकिल दुर्घटनाओं में शर्तियातौर पर कमी आएगी।
हौंडा ने पेश की बीएस 4 सीबी शाइन
ऑटो हेडलैंप ऑन
होंडा ने एएचओ के साथ अपनी नई 2017 बीएस 4 सीबी शाइन लॉन्च कर दी है, बीएस-4 मानकों को पूरा करने वाली कंपनी की तीसरी पेशकश है। हौंडा ईको टेक्नोलॉजी (एचईटी) से युक्त 124.73 सीसी एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर इंजन 10.16 बीएचपी की शक्ति व 10.30 एनएम का टॉर्क प्रदान करता है। 1 अप्रैल 2017 से पहले कंपनी अपने सभी उत्पादों को बीएस 4 के अनुकूल बना देगा।
इन सभी मोटरसाइकिलों में है एएचओ
ऑटो हेडलैंप ऑन
मौजूदा समय की बात करें तो आपको सीबी शाइन 125 के साथ हीरो पैसन प्रो आई35, यामाहा एफजेड 25, हीरो एचीवर 150, पल्सर एनएस 200, हीरो ग्लैमर 125 व डोमिनार जैसी मोटरसाइकिलों में यह फीचर दिया गया है। ऑटो हेडलैंप ऑन में लाइट बंद करने का कोई स्विच नहीं दिया जाता यह इंजिन से कनेक्ट रहता है और जैसे ही इंजिन स्टार्ट होगा बाइक की लाइट अपने आप जलने लगेगी।