{"_id":"5bb21039867a557f53455bea","slug":"goverment-new-proposal-on-rash-driving","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैश ड्राइविंग करते हैं तो हो जाइए सर्तक ,अब सरकार कसेगी शिकंजा","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
रैश ड्राइविंग करते हैं तो हो जाइए सर्तक ,अब सरकार कसेगी शिकंजा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 01 Oct 2018 05:46 PM IST
विज्ञापन
rash driving
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब तक अगर आप सड़क पर गलत तरीके से ड्राइविंग करते पाये जाते हैं तो सिर्फ आपका ड्राइविंग लाइसेंस तीन महीने के लिए जब्त कर लिया जाता था। लेकिन अब दिल्ली सरकार ने रैश ड्राइविंग पर लगाम कसने के लिए नया प्रस्ताव तैयार किया है।
विज्ञापन
जिसके तहत अगर आप अब सड़क पर रैश ड्राइविंग करते पाये जाते हैं तो आपका ना सिर्फ लाइसेंस जब्त होगा। बल्कि आपका ज्यादा बीमा प्रमियम भुगतान बढ़ा दिया जाएगा।
विज्ञापन
अभी तक यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर किसी भी तरह का रिकॉर्ड आपके वाहन पर नहीं दिखाया जाता था। लेकिन अब परिवहन विभाग इसे बदलने की कोशिश में है। इस योजना के लागू होने पर बीमा कंपनियां कार की जांच कर सकती हैं और ऐसे लोग जिनके वाहन पर रैश ड्राइविंग का रिकार्ड है उनसे ज्यादा चार्ज वसूल सकती हैं।
विज्ञापन
परिवहन विभाग का मानना है कि उच्च बीमा प्रीमियम एक निवारक के रूप में काम करेगा और लोगों को सुरक्षित तरीके से ड्राइव करने के लिए प्रेरित भी करेगा।