फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Google Maps now lets you search electric car charging stations nearby know how to

गूगल मैप्स बताएगा कहां है इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग स्टेशन, ऐसे करें इस्तेमाल

Sat, 21 Dec 2019 12:51 PM IST
प्रदीप पांडे ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रदीप पांडे Updated Sat, 21 Dec 2019 12:51 PM IST
विज्ञापन
Google Maps now lets you search electric car charging stations nearby know how to
ev charging station - फोटो : social media

यदि आप भी गूगल मैप्स इस्तेमाल करते हैं और आपके लिए एक इलेक्ट्रिक कार है तो आपके लिए खुशखबरी है। इलेक्ट्रिक कार की बैटरी खत्म होने पर आपको अब परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि अब गूगल मैप्स ही आपको बता देगा कि आपके आसपास कहां पर इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग स्टेशन है।

विज्ञापन


जैसा कि आप भी जानते हैं ऑटोमोबाइल सेक्टर में इलेक्ट्रिक कार का बहुत बड़ा भविष्य और आने वाला समय भी इलेक्ट्रिक कारों का है। तमाम भारतीय कार कंपनियां अपनी इलेक्ट्रिक कार पर बड़े स्तर पर काम कर रही हैं। इलेक्ट्रिक कारों की चार्जिंग के लिए सरकार और कार कंपनियां कई इलाकों में चार्जिंग स्टेशन बनवा रही हैं। 
विज्ञापन


इसी कड़ी में लोगों की मदद के लिए गूगल ने भी अपने मैप्स एप्स में इलेक्ट्रिक कार चार्जिंग स्टेशन दिखाने का फैसला लिया है। गूगल मैप्स में आपको Electric Vehicle Charging Station सर्च करना होगा। गूगल मैप्स आपको यह भी बताएगा कि कौन-सा चार्जिंग स्टेशन चालू है और कौन-सा बंद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि गूगल ने कुछ दिन पहले ही अपने मैप्स में अनुवाद का फीचर जोड़ा है जिसकी मदद से गूगल मैप्स यात्रियों की सुविधा के लिए विदेशी जगहों के नाम स्थानीय भाषा में बोलकर बताएगा।  इसके अलावा मैप्स स्थानीय भाषा में उस जगह के बारे में पूरी जानकारी भी देगा। इसके लिए जल्द ही गूगल मैप्स का एंड्रॉयड और आईफोन के लिए अपडेट जारी किया जाएगा। गूगल ने इस नए फीचर की जानकारी अपने ब्लॉग में दी है।


गूगल ने अपने ब्लॉग में लिखा है, 'गूगल मैप्स एप किसी जगह के नाम पर टैप (क्लिक) करने पर स्पीकर ऑन होगा और आपको उस जगह के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी। अधिक जानकारी के लिए मैप्स में गूगल ट्रांसलेट को लिंक किया गया है।' साथ ही एप में दी गई टेक्स्ट-टू-स्पीच टेक्नोलॉजी अपने आप ही आपके फोन की भाषा को डिटेक्ट कर लेगी और फिर उसी भाषा में आपको जानकारी देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed