फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   gogoro viva launch date in india gogoro viva electric scooter price in india hero motocorp electric vehicles in india

Gogoro Viva इलेक्ट्रिक स्कूटर: फुल चार्ज में चलेगा 85 किमी, दो साल तक बैटरी बदलें मुफ्त

Sat, 22 May 2021 05:35 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 22 May 2021 05:35 PM IST
सार

दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया निर्माता Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) और ताइवान की इलेक्ट्रिक स्कूटर ब्रांड Gogoro (गोगोरो) साथ मिलकर भारतीय बाजार में जल्द एक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर उतारने की तैयारी में हैं। कंपनी ने इसे भारत में Gogoro Viva (गोगोरो वीवा) के नाम से रजिस्टर किया है। 

विज्ञापन
gogoro viva launch date in india gogoro viva electric scooter price in india hero motocorp electric vehicles in india
Gogoro Viva Electric Scooter - फोटो : For Reference Only

विस्तार

इलेक्ट्रिक व्हीक्लस (ईवी) का बाजार पूरी दुनिया में बहुत तेजी से बढ़ रहा है। भारत में भी ईवी में लोगों की दिलचस्पी बढ़ी है। हाल के दिनों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी के बाद ईवी के प्रति लोगों का रुझान और बढ़ा है। भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में विभिन्न वाहन निर्माता अपने इलेक्ट्रिक मॉडल्स को लॉन्च कर रहे हैं। इस बीच भारत में एक और दिग्गज खिलाड़ी ईवी सेगमेंट में एंट्री कर रही है। सबसे ज्यादा बिक्री करने वाली दुनिया की सबसे बड़ी दोपहिया निर्माता Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने ताइवान की इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी Gogoro (गोगोरो) के साथ साझेदारी की। दोनों मिलकर भारतीय बाजार में जल्द एक इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर उतारने की तैयारी में हैं। कंपनी ने इसे भारत में Gogoro Viva (गोगोरो वीवा) के नाम से रजिस्टर किया है। 
विज्ञापन

हीरो बेचेगी यह स्कूटर

Gogoro Viva को वर्ष 2019 में पेश किया गया था। कंपनी कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में पहले से इसकी बिक्री कर रही है। हीरो मोटोकॉर्प का आगामी इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन Gogoro के ईवी प्लेटफॉर्म पर आधारित होगा। रिपोर्ट के मुताबिक Gogoro Viva इलेक्ट्रिक स्कूटर की भारत में बिक्री हीरो मोटोकॉर्प के डीलरशिप के जरिए कर सकती है। इस स्कूटर का वजन भी काफी कम है और इसकी ऊंचाई भी कम है। स्कूटर का वजन सिर्फ 80 किलोग्राम है। इसका व्हीलबेस 10 इंच, सीट की ऊंचाई 740 mm है। इस स्कूटर में 21.6 लीटर का स्टोरेज स्पेस मिलता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ड्राइविंग रेंज

Gogoro Viva इलेक्ट्रिक स्कूटर को खासतौर पर युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। आकर्षक डिजाइन और रंगों के साथ पेश किए जाने वाले इस स्कूटर की युवाओं में खासा पसंद किया गया है। इस स्कूटर में 3kW का मोटर दिया गया है। यह मोटर 115 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। यह एक स्लो-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर है। कंपनी के मुताबिक इसे 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार चलाने पर यह करीब 85 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। 
विज्ञापन

आकर्षक फीचर्स

Gogoro Viva इलेक्ट्रिक स्कूटर में बहुत सारे फीचर्स मिलते हैं। इस ईवी में स्मार्टफोन से कनेक्ट होने वाल एलसीडी इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलता है। इसके साथ ही इसमें एलईडी लाइटिंग, दो ड्राइव मोड, रीजनरेटिव ब्रेकिंग और कीलेस इग्निशन जैसे फीचर्स मिलते हैं। स्कूटर में हैंडलबार पर यूएसबी चार्जिंग पोर्ट दिया गया है।  इस स्कूटर में बैटरी स्वैपिंग का फीचर दिया गया है। यानी बैटरी खत्म होने पर स्कूटर को खड़ा कर चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। स्कूटर की बैटरी को एक फुल चार्ज बैटरी के साथ तुरंत बदला जा सकता है। यह स्कूटर दो वेरिएंट्स- Keyless और Basic में उपलब्ध है। कीलेस वेरिएंट 10 रंगों और बेसिक वेरिएंट 3 रंगों के विकल्प में आता है। 

दो साल तक बैटरी मुफ्त में बदलेगी

इस इलेक्ट्रिक वाहन का मेंटेनेंस खर्च सामान्य मोटरसाइकिल की तुलना में कम है। इसकी विशेष सर्विस कराने की जरूरत नहीं पड़ती, सिर्फ ऑयलिंग और ब्रेक का ध्यान रखना काफी है। इतना ही अगर स्कूटर की बैटरी खराब होने पर कंपनी पहले दो साल के लिए ग्राहक को मुफ्त बैटरी बदलने की सुविधा देती है। दो वर्षों के दौरान ग्राहक चाहे जितनी बार वाहन की बैटरी को कंपनी के सर्विस सेंटर से बदलवा सकता है। इसके अलावा कंपनी दो साल तक स्कूटर की सर्विस भी मुफ्त करेगी। सबसे खास बात यह है कि वाहन चोरी हो जाने की स्थिति में कंपनी की तरफ से वाहन पर एक साल का बीमा मिलता है। 

लॉन्चिंग और कीमत
Gogoro Viva इलेक्ट्रिक स्कूटर को ताइवान में 27 जून से ऑर्डर किया जा सकता है। इसकी ताइवान में कीमत 1800 डॉलर है। भारतीय मुद्रा के हिसाब से यह कीमत लगभग 1 लाख 31 हजार रुपये है। भारत में इस स्कूटर के अगले साल जनवरी से मार्च के बीच आने के संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed