{"_id":"604773c98ebc3e5910085236","slug":"gmc-hummer-suv-ev-to-debut-on-april-3-gmc-hummer-suv-electric-gmc-hummer-ev-suv-specs-gm-hummer-ev-suv-electric-vehicles-electric-suv-2021","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"GMC Hummer SUV EV: एक जमाने की मशहूर गाड़ी आ रही इलेक्ट्रिक अवतार में, 560 किमी है रेंज","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
GMC Hummer SUV EV: एक जमाने की मशहूर गाड़ी आ रही इलेक्ट्रिक अवतार में, 560 किमी है रेंज
Tue, 09 Mar 2021 08:01 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 09 Mar 2021 08:01 PM IST
सार
Hummer एसयूवी और पिकअप दोनों एक जैसे प्लेटफॉर्म पर बनाए गए हैं। Hummer EV पिकअप में 1,000 hp का पावर मिलता है जो इसे सिर्फ 3 सेकंड में 100 किमी प्रति घंटे तक चलाने का दावा करती है।
विज्ञापन
GMC Hummer EV
- फोटो : GMC (For Reference Only)
विस्तार
कई महीनों के इंतजार के बाद बहुप्रतीक्षित GMC Hummer इलेक्ट्रिक एसयूवी आखिरकार 3 अप्रैल को डेब्यू कर रही है। एक समय था जब Hummer रईसों और मशहूर लोगों की पहली पसंद हुआ करता था। लेकिन इसका इंजन बहुत ज्यादा तेल पीता था जिसके बाद धीरे-धीरे इसका बाजार ठंडा पड़ गया। लेकिन अब Hummer एसयूवी इलेक्ट्रिक अवतार में पेश की जा रही है। जिसके बाद उम्मीद है कि यह एक दमदार वाहन के साथ पर्यावरण के लिए भी फायदेमंद रहेगी।
विज्ञापन
इस दिन शुरू होगी बुकिंग
Hummer तीन अप्रैल को पेश की जाएगी। GMC ने एलान किया है कि इस इलेक्ट्रिक वाहन की बुकिंग भी उसी दिन से शुरू की जाएगी। ऐसे समय में जब अमेरिकी कार बाजार में एसयूवी और पिकअप ट्रकों की मांग बढ़ रही है, Hummer SUV EV उन लोगों की पसंद बन सकता है जो बैटरी से चलने वाली निजी वाहन के लिए एक दमदार ऑप्शन ढूंढ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
डिजाइन और लुक
Hummer इलेक्ट्रिक एसयूवी इस वाहन के पिकअप फॉर्म पर आधारित है और जिसमें पीछे के फ्लैट-बेड कार्गो को बंद कर दिया गया है। पीछे के दरवाजे पर एक फुल साइज स्पेयर व्हील होगा। इस एसयूवी की लीक हो गई तस्वीरों से पता चला है कि Hummer एसयूवी ईवी में Hummer पिकअप जैसा ही सी-पिलर दिया गया है लेकिन यह लंबे रूफ और काफी बड़े बॉडीवर्क के साथ आएगी।
बैटरी और रेंज
एसयूवी और पिकअप दोनों एक जैसे प्लेटफॉर्म पर बनाए गए हैं। लिहाजा दोनों में एक जैसा पावर मिलने की उम्मीद है। Hummer EV पिकअप में 1,000 hp का पावर मिलता है जो इसे सिर्फ 3 सेकंड में 100 किमी प्रति घंटे तक चलाने का दावा करती है। इस वाहन में दिया गया बैटरी पैक इसे 560 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज देने का दावा करता है।
इन दुर्गम रास्तों पर चल सकती है
Hummer EV में ऐसी क्षमताएं देने का दावा किया गया है जिससे यह पानी, रेगिस्तान, कीचड़ और भी विषम सड़कों के बीच से निकाली जा सकती है। इस एसयूवी का सेंटर ऑफ ग्रेविटि काफी नीचे स्थित है। इसके अलावा इसके अंडरबॉडी कैमरा, क्रैब मोड जैसे फीचर्स मिलते हैं, जिससे यह तिरछे होकर भी चलाई जा सकती है। इस अनोखे फीचर्स की वजह से यह एसयूवी एक बार फिर से उन लोगों की पसंदीदा गाड़ी बन सकती है जो बाहर समय बिताना पसंद करते हैं।
इनसे होगा मुकाबला
Hummer पिकअप ईवी टेस्ला की आनेवाली Tesla Cybertruck से मुकाबला करेगी। वहीं Hummer का एसयूवी वर्जन की एसयूवी को कड़ी टक्कर देगी।