फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   GENERAL MOTORS INDIA TO FOCUS ON EXPORTS

जनरल मोटर्स ने भारत में बंद की बिक्री, अब सिर्फ एक्सपोर्ट पर फोकस

Fri, 19 May 2017 11:06 AM IST
Updated Fri, 19 May 2017 11:06 AM IST
विज्ञापन
GENERAL MOTORS INDIA TO FOCUS ON EXPORTS

अगर आपके पास जनरल मोटर्स की कोई गाड़ी है तो ये खबर आपका दिल तोड़ सकती है। जनरल मोटर्स ने घोषणा कर दी है कि 2017 के बाद भारत में कंपनी अपनी गाड़ियों की बिक्री पूरी तरह से बंद कर देगी। लेकिन अपने प्‍लांट से कंपनी निर्यात और नए मॉडलों को विकास जारी रखेगी। कंपनी का तालेगांव का असेंबली प्लांट एक्सपोर्ट हब के रूप में काम करेगा। रिव्यू मीटिंग के बाद कंपनी ने यह घोषणा की है। 

विज्ञापन


कंपनी अब पूरी तरह से सिर्फ निर्यात पर ध्यान देगी। भारत संभावनाओं से भरा देश है और कंपनी इस अवसर को किसी भी तरह से गंवाना नहीं चाहती।  जनरल मोटर्स इंटरनेशनल के एक्जीक्यूटिव वाइस प्रेसीडेंट स्टीफन जैकोबी ने बताया कि, "हमने हर पहलू पर बातचीत की और हमें यह बात समझ आ गई कि घरेलू बाजार में लंबे समय तक प्रॉफिट हासिल करना मुश्किल होगा। हमें अपने शेयरधारकों के हितों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लेना पड़ा।"
विज्ञापन


इस बात की सूचना कंपनी के कर्मचारियों को दे दी गई है। कस्टमर्स और डीलर्स जो इससे प्रभावित होंगे उनके लिए जीएम ने प्लान तैयार कर लिया है। कस्टमर सेंटर सपोर्ट अपना काम करते रहेंगे और गाड़ियों पर दी गई वारंटी जारी रहेगी। गाड़ियों के सभी पुर्जे बाजार में उपलब्‍ध रहेंगे। हालांकि इस बात की सूचना नहीं दी गई है कि ये सब कब तक जारी रहेगा। रिलीज में कंपनी ने एक 1-800-3000-8080 नंबर भी जारी किया है। इसके अलावा सारी जानकारी gmi.cac@gm.com अथवा chevrolet.co.in से प्राप्त की जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed