{"_id":"62ab5daf72e2e555092c1a8f","slug":"fuel-saving-tips-bike-car-mileage-will-increase-adopting-these-tricks","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fuel Saving Tips: इन तरीकों को अपनाने से कम खर्च होगा पेट्रोल और बढ़ेगा माइलेज, आप भी जानें","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Fuel Saving Tips: इन तरीकों को अपनाने से कम खर्च होगा पेट्रोल और बढ़ेगा माइलेज, आप भी जानें
Thu, 16 Jun 2022 10:13 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Thu, 16 Jun 2022 10:13 PM IST
सार
कई ऐसे तरीके भी होते हैं, जिनको अपना कर गाड़ी का माइलेज बढ़ाया जा सकता है और ईंधन की बचत की जा सकती है।
विज्ञापन
ज्यादा माइलेज के लिए ये गलतियां बिलकुल भी न करें
- फोटो : Social
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पेट्रोल की लगातार बढ़ती कीमतों के चलते लोग परेशान हैं। ऐसे में लोग गाड़ी खरीदते समय ज्यादा माइलेज वाली गाड़ी लेना पसंद करते हैं। हालांकि कई ऐसे तरीके भी होते हैं, जिनको अपना कर गाड़ी का माइलेज बढ़ाया जा सकता है और ईंधन की बचत की जा सकती है। गाड़ी के सही रखरखाव और नियमित साफ-सफाई से माइलेज को बढ़ाने में मदद मिलती है। दरअसल, वाहन के इंजन और गियरबॉक्स को लुब्रिकेशन की जरूरत होती है।इसके लिए गाड़ी की सर्विसिंग और ऑयल चेंज आदि नियमित तरीके से करना चाहिए।
विज्ञापन
बार-बार क्लच का इस्तेमाल न करें
ड्राइव करते समय क्लच न दबायें, अक्सर देखने में आता है कि लोग हाफ क्लच दबाकर बाइक चलाते हैं जिससे माइलेज पर तो असर पड़ता ही है साथ ही इससे इंजन को भी नुकसान होता है। इतना ही नहीं अगर क्लच टाईट होने लगे तो उसे तुरंत ठीक करवा लीजिये वरना क्लच प्लेट्स खराब होने के पूरे चांस हैं।
विज्ञापन
हाई स्पीड में लो गियर से बचें
जब बाइक हाई स्पीड में हो तो उस समय लो गियर का इस्तेमाल बिलकुल न करें इससे इंजन पर असर पड़ता है और फ्यूल की खपत बढ़ जाती है।
इंजन को सामने से कवर न करें
अक्सर लोग इंजन को आगे और साइड से किसी चीज़ से कवर कर लेते हैं यह सोचकर कि इंजन गंदा नहीं होगा, जबकि यह बिलकुल गलत है, ऐसा करने से इंजन को ठंडा होने में दिक्कत होती है क्योकिं उसे बाहर की हवा नहीं मिल पाती और इंजन का तापमान बढ़ जाता है। ऐसे में न सिर्फ इंजन को नुकसान है बल्कि इससे फ्यूल की खपत बढ़ जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रेक पेडल को दबाकर न रखें
गाड़ी चलाते समय ब्रेक पेडल को दबाकर न रखें। इससे टायर्स ब्रेक मोड में चले जाते हैं जिसकी वजह से इंजन को आगे बढ़ने के लिए ज्यादा फोर्स की जरूरत पड़ती है। और जब ऐसा होता है तो फ्यूल की खपत अपने आप ही बढ़ जाती है।
30 सेकंड्स से ज्यादा रुकना पड़े तो इंजन करें बंद
ड्राइविंग के दौरान अगर आपको सिग्नल पर या कहीं भी 30 सेकंड्स से ज्यादा रुकना पड़े तो इंजन को बंद कर दें, ऐसा करने से आप काफी फ्यूल की बचत कर सकते हैं।
धूप में बाइक पार्क न करें
अक्सर लोग धूप में बाइक पार्क कर देते हैं। ऐसा करने से बाइक के फ्यूल टैंक में मौजूदा पेट्रोल अपना रूप बदलकर गैस फॉर्म में तब्दील हो जाता है और हवा में उड़ जाता है। हंलाकि यह बहुत कम मात्रा में होता है। लेकिन बहुत ज्यादा देर धूप में बाइक पार्क करने फ्यूल कम हो जाता है।इसलिए हमेशा अपनी को किसी ठंडी जगह पर ही पार्क करें।
टायर्स में एयर प्रेशर कम न होने दें
टायर्स में एयर प्रेशर कभी कम न होने दें क्योंकि अगर एयर कम होगी तो इसका असर सीधा इंजन और ड्राइविंग पर पड़ेगा, हवा कम होने की वजह से इंजन को आगे बढ़ने के लिए ज्यादा ताकत की जरूरत होगी और फ्यूल भी ज्यादा लगेगा, और बाइक भी भारी चलेगी, टायर्स में सही एयर प्रेशर होने से बाइक हल्की चलती है और माइलेज भी बढ़ती है।