फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   free fastag available free on toll plaza

खुशखबर: वाहन पर निशुल्क लगवाएं फास्टैग, सिर्फ 29 फरवरी तक है यह सुविधा

Sat, 15 Feb 2020 02:59 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 15 Feb 2020 02:59 PM IST
सार

एनएचएआई ने 15 से 29 फरवरी तक टोल प्लाजा के प्वाइंट ऑफ सेल पर फास्टैग निशुल्क लगाने की घोषणा की है।

विज्ञापन
free fastag available free on toll plaza
फास्टैग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा पर फास्टैग लगवाने के लिए 15 दिन की छूट मिलने के बाद से टोलों के काउंटरों पर फास्टैग लगवाने वालों की संख्या में इजाफा हुआ है। हालांकि यह छूट 15 फरवरी से दी गई है, लेकिन शुक्रवार को भी दो हजार फास्टैग लगवाए गए। आगरा-दिल्ली हाईवे के टोलों से गुजरने वाले वाले वाहनों में से 76 फीसदी में फास्टैग लग चुके हैं।
विज्ञापन


टोल प्लाजा पर अभी तक फास्टैग लगाने का शुल्क लिया जा रहा था। एनएचएआई ने 15 से 29 फरवरी तक टोल प्लाजा के प्वाइंट ऑफ सेल पर फास्टैग निशुल्क लगाने की घोषणा की है। 13 फरवरी को महुअन और श्रीनगर टोलों पर केवल 750 गाड़ियों में फास्टैग लगवाए गए थे। शुक्रवार को यह आंकड़ा बढ़कर दो हजार पहुंच गया। 
विज्ञापन


'15 दिन में 90 फीसदी वाहनों पर लग जाएगा फास्टैग'

एनएचएआई के परियोजना निदेशक मोहम्मद शफी ने बताया कि उन्हें उम्मीद है कि 15 दिन में आगरा-दिल्ली हाईवे के टोलों से गुजरने वाले 90 फीसदी वाहनों पर फास्टैग लग जाएगा। अभी यह 76 फीसदी वाहनों पर ही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आगरा के रायभा, कौरई, अलीगढ़ के बरोस व मडराक, फिरोजाबाद के टूंडला के टोल प्लाजा पर अब भी 50 फीसदी वाहनों में ही फास्टैग लग पाया है। हालांकि लोकल वाहनों की संख्या ज्यादा होने के कारण भी इन टोलों पर फास्टैग की संख्या कम है। 

मशीन नहीं पढ़ पा रहीं फास्टैग, लग रहा जाम

टोल प्लाजा पर फास्टैग लगे वाहनों में भी मशीनें इसे त्वरित नहीं पढ़ पा रही हैं। रीडर मशीन को कर्मचारियों को आगे लाना पड़ता है। इससे फास्टैग वाली लेन में भी जाम लग रहा है। यह स्थित रायभा टोल पर ज्यादा दिखाई दे रही है। 

आगरा गुड्स कैरियर एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक शर्मा ने बताया कि फास्टैग लागू जरूर हो गया है, लेकिन ऑनलाइन सिस्टम त्वरित गति से काम नहीं कर पा रहा है। यही कारण है कि वाहनों का दबाव बढ़ने पर शाम के वक्त लगभग हर टोल पर जाम लग रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed