फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Free cars on offer for taking Covid-19 vaccine in Russiavaccination drive moscow vaccine offer

कोरोना से जंग: इस देश में कोविड-19 वैक्सीन लगवाने पर मुफ्त मिल रही है लाखों रुपये की कार

Mon, 14 Jun 2021 05:03 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 14 Jun 2021 05:03 PM IST
सार

कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए पूरी दुनिया में वैक्सीनेशन (टीकाकरण) अभियान का सहारा लिया जा रहा है। ऐसे में रूस उन लोगों को मुफ्त कार जैसे प्रोत्साहन की पेशकश कर रहा है जो कोविड-19 वैक्सीन लगवाएंगे।

विज्ञापन
Free cars on offer for taking Covid-19 vaccine in Russiavaccination drive moscow vaccine offer
new car - फोटो : For Representation Only

विस्तार

कोविड-19 महामारी की रोकथाम के लिए पूरी दुनिया में वैक्सीनेशन (टीकाकरण) अभियान का सहारा लिया जा रहा है। रूस ने अपने देश में लोगों को वैक्सीन लगावने के लिए प्रेरित करने के लिए एक अनूठी पहल की है। रूस उन लोगों को मुफ्त कार जैसे प्रोत्साहन की पेशकश कर रहा है जो कोविड-19 वैक्सीन लगवाएंगे। देश में टीकाकरण की धीमी दर में सुधार के लिए इस अभियान के तहत मॉस्को में 10 लाख रुपये से ज्यादा कीमत की कारें दी जाएंगी। 
विज्ञापन


मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने रविवार को यह घोषणा की है कि कोरोना वैक्सीन लगवाने वाले लोगों को 10 लाख रुपये तक की कीमत की ब्रांड न्यू कार मुफ्त दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई है कि इससे टीकाकरण की दर में सुधार होगा, क्योंकि लोगों को एक नई कार घर ले जाने को मिल रही है।
विज्ञापन


मेयर ने कहा कि, "18 वर्ष से ज्यादा उम्र का कोई भी व्यक्ति, जो आज 14 जून से कोविड-19 वैक्सीन की पहली डोज लेते हैं, कार जीतने की इस योजना में ऑटोमैटिक रूप से उनकी एंट्री हो जाएगी।"  लोगों को वैक्सीन लेने के लिए आकर्षित करने की यह अनूठी योजना 11 जुलाई तक चलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

अगले चार हफ्तों में, हर हफ्ते कम से कम पांच कारें लकी ड्रॉ में दी जाएंगी। लोगों को टीकाकरण केंद्रों तक खींचने के लिए मॉस्को के मेयर की पहल के हिस्से के रूप में कुल मिलाकर लगभग 20 कारें दिए जाने की संभावना है।

कोविड-19 संक्रमण के मामलों की बात करें तो, मास्को रूस में सबसे ज्यादा प्रभावित शहरों में से एक है। रूस की राजधानी मॉस्को में रविवार को 7,704 संक्रमण के नए केस दर्ज किए गए, जो 24 दिसंबर के बाद से एक दिन में सबसे अधिक हैं। कुल मिलाकर, रूस में 14,723 मामले दर्ज किए गए हैं, जो 13 फरवरी के बाद से एक दिन में सबसे बड़ा है। 

इससे पहले, मॉस्को के मेयर ने सिर्फ कुछ निवासियों द्वारा टीकाकरण कराने पर निराशा जताई थी। 21 मई तक 1.2 करोड़ से ज्यादा की आबादी में से सिर्फ 13 लाख लोगों को ही एक खुराक मिली थी। रूस ने दिसंबर में अपने स्पूतनिक वी वैक्सीन को लॉन्च किया था और इसे मॉस्को में सभी के लिए तेजी से उपलब्ध कराया गया।

मेयर ने कहा कि मॉस्को कोविड-19 रोगियों के लिए हजारों अस्थायी अस्पताल के बिस्तर हासिल करने की कोशिश कर रहा है। वायरस को फैलने को रोकने में मदद के लिए निवासियों को इस हफ्ते काम से दूर रहने के लिए भी कहा गया है। मेयर ने रविवार को एक ब्लॉग में कहा, "यह केवल एक अस्थायी समाधान है। नए प्रतिबंधों से बचने और स्थिति में स्थायी सुधार सुनिश्चित करने के लिए, हमें टीकाकरण में तेजी लाने की जरूरत है।"
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed