फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   foreign cars and bikes will become easier to import

भारत में दौड़ेंगी विदेशी कारें, आयात के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव

Fri, 14 Sep 2018 02:12 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 14 Sep 2018 02:12 PM IST
विज्ञापन
foreign cars and bikes will become easier to import
2017 Suzuki Swift Sport

सड़क परिवहन मंत्रालय ने हाल ही में जारी बयान में विदेशी कारों और मोटरसाइकिलों के आयात के लिए रोडब्लॉक को हटाने की घोषणा की है। इस नीति के लागू होने पर आॅटोमोबाइल मैन्युफेक्चरर्स आसानी से विदेशी कार और बाइक्स को भारत में बेच सकेंगे। हालांकि प्रत्येक मैन्युफेक्चर को सिर्फ 2,500 यूनिट ही भारत में इम्पोर्ट करना मान्य होगा। जबकि हैवी कमर्शियल व्हीकल जैसे ट्रक,बस आदि की सालाना मात्र 500 यूनिट ही इम्पोर्ट होंगी। 

विज्ञापन


विदेश व्यापार महानिदेशालय के एक अधिकारी के मुताबिक केंद्रीय मोटर वाहन नियम के अनुसार ही विदेश व्यापार महानिदेशालय के नियम बनाये गये हैं। जिसमें टेस्टिंग के बाद ही वाहनों को इम्पोर्ट किया जाता है। इम्पोर्ट वाहन के लिए तय मानको के अनुसार निश्चित रूप से दाएं हाथ की तरफ ड्राइविंग वाले मॉडल होना चाहिए । फिलहाल कह सकते हैं कि इस नई नीति से इन सख्त मानदंडो में सरलता आएगी।
विज्ञापन


वाहन कंपनियों के मुताबिक निर्माताओं को आर एंड डी और टेस्टिंग के लिए वाहन आयात करने की इजाजत नहीं है यदि वह भारत मानकों को पूरा नहीं करता है। मंत्रालय की तरफ से फिलहाल कोई आॅफिशयल घोषणा अभी साझा नहीं की गई है। हालांकि आॅटोमोबाइल कंपनियों को इसका बेसब्री से इंतजार है। बता दें, इस नई नीति के साथ ही कई ऐसी कारें  हमें देखने को मिल सकती है। जिन्हे भारत में लांच करने को कंपनियां बेताब हैं। इनमें  मारुति की स्विफ्ट स्पोर्ट्स, निसान और टोयोटा जैसी कारें मौजूद होंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अगर मोटरसाइकिल की बात की जाए तो 800 सीसी की बाइक्स का आयात आसानी से हो सकेगा। कयासे तो यहां तक लगाये ता रहें है कि इस नीति के चलते विदेश में चल रही कुछ इलेक्ट्रिक कार भी भारत की सड़को को आजमा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed