फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Ford India Car Manufacturing Stop in India according to sources

Ford India: भारत में कारों का निर्माण बंद करेगी अमेरिकी कंपनी, चार हजार से अधिक कर्मचारियों पर पड़ेगा असर

Thu, 09 Sep 2021 05:15 PM IST
‌डिंपल अलावाधी ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलावाधी Updated Thu, 09 Sep 2021 05:15 PM IST
सार

फोर्ड मोटर कंपनी देश में कारों का निर्माण बंद कर सकती है। इस फैसले का असर 4000 से अधिक कर्मचारियों पर पड़ेगा। हालांकि अमेरिकी वाहन कंपनी देश में अपनी कुछ कारों को आयात कर बिक्री जारी रखेगा। फिलहाल कंपनी ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

विज्ञापन
Ford India Car Manufacturing Stop in India according to sources
Ford India - फोटो : pixabay

विस्तार

फोर्ड मोटर कंपनी भारत में कार बनाना बंद कर देगी। कंपनी देश में अपने दोनों संयंत्रों को बंद करेगी। दो सूत्रों ने रॉयटर्स को जानकारी दी कि वाहन निर्माता कंपनी बाजार से बाहर निकलेगी। सूत्रों ने कहा कि फोर्ड ने यह निर्णय इसलिए लिया क्योंकि इसे जारी रखना उनके लिए लाभदायक नहीं है। भारतीय बाजार में लंबे समय से संघर्षों के दौर से गुजर रही है। इस प्रक्रिया को पूरा करने में लगभग एक साल का समय लगेगा। अमेरिकी वाहन निर्माता देश में अपनी कुछ कारों को आयात कर बिक्री जारी रखेगा। साथ ही मौजूदा ग्राहकों को सेवा देने के लिए डीलरों को भी सहायता प्रदान करेगी। हालांकि अभी कंपनी ने इस पर टिप्पणी नहीं की है। फोर्ड भारत में उत्पादन बंद करने वाली नवीनतम कार निर्माता कंपनी है।

विज्ञापन


दो संयंत्रों में इतना किया हुआ है निवेश
कंपनी ने अपने चेन्नई (तमिलनाडु) और साणंद (गुजरात) संयंत्रों में लगभग 2.5 अरब डॉलर का निवेश किया है। कंपनी इन संयंत्रों से उत्पादित इकोस्पोर्ट, फिगो और एस्पायर जैसे वाहनों की बिक्री बंद कर देगी।
विज्ञापन


सालाना 6,10,000 इंजन की स्थापित विनिर्माण क्षमता
फोर्ड इंडिया के पास सालाना 6,10,000 इंजन और 4,40,000 वाहनों की स्थापित विनिर्माण क्षमता है। इसने Figo, Aspire, और EcoSport जैसे अपने मॉडलों को दुनिया भर के 70 से अधिक बाजारों में निर्यात किया। इस साल जनवरी में फोर्ड मोटर कंपनी और महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपने पहले घोषित ऑटोमोटिव संयुक्त उद्यम को खत्म करने का फैसला किया था और इसके बजाय भारत में स्वतंत्र संचालन जारी रखने का फैसला किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं अक्तूबर 2019 में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने फोर्ड की भारतीय ईकाई पर अपना पूरा नियंत्रण हासिल करने की घोषणा की थी। नई इकाई को बाजार का विकास करना था और भारत में फोर्ड ब्रांड के वाहनों को वितरित करना था, 


भारत में प्लांट बंद करने वाली दूसरी अमेरिकी ऑटो कंपनी है फोर्ड 
जनरल मोटर्स के बाद भारत में प्लांट बंद करने वाली फोर्ड दूसरी अमेरिकी ऑटो कंपनी है। दो दशकों से अधिक समय तक संघर्ष करने के बाद 2017 में जनरल मोटर्स ने घोषणा की कि वह भारत में वाहनों की बिक्री बंद कर देगी। कंपनी ने गुजरात में अपना हलोल संयंत्र एमजी मोटर्स को बेच दिया, जबकि उसने निर्यात के लिए महाराष्ट्र में अपने तालेगांव संयंत्र को चलाना जारी रखा लेकिन पिछले दिसंबर में वहां उत्पादन बंद कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed