इस 63 वर्षीय महिला को फोर्ड गिफ्ट में दे रही Mustang कार, ये है वजह
पढ़ें: पता करना है कार या बाइक का Mileage? ये है सबसे आसान तरीका
फोर्ड ने एक ट्वीट करते हुए कहा था कि, "हमें आपकी ड्रीम कार देने में बड़ी खुशी होगी।" इसके बाद कंपनी ने पीले रंग की मस्टैंग की फोटो डालते हुए एक और ट्वीट किया और लिखा, "आपकी Mustang तैयार है।"
बता दें कि सऊदी शाह सलमान ने आदेश जारी कर महिलाओं पर से ड्राइविंग की पाबंदी हटाने को कहा था। सऊदी प्रेस एजेंसी के मुताबिक, ये आदेश जून 2018 से लागू होगा। सऊदी अरब में महिलाओं के गाड़ी चालने पर प्रतिबंध पहले चलन के रूप में था, जिसे यहां की सरकार ने 1990 में कानूनी रूप दिया। यहीं से इसका विरोध शुरू हुआ था। बता दें कि भारत में फोर्ड मस्टैंग की कीमत 71.62 लाख रुपए है। इसमें 4951 सीसी का पावरफुल इंजन होता है जो 395bhp की पावर और 515Nm टॉर्क जेनरेट करता है।Your Mustang awaits. @Da7eyatAlmojtam #MustangSahar #SaudiWomenCanDrive
سيارة موستانج حقتك تنتظرك.#موستانج_سحر #الملك_ينتصر_لقيادة_المرأة pic.twitter.com/wdRw30G5sH — Ford Middle East (@FordMiddleEast) September 29, 2017