फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   ford motor company manufacturing plant in Chennai shut down for two days after workers protest

कोरोना का कहर: मजदूरों के विरोध के बाद फोर्ड ने चेन्नई प्लांट में काम रोका, ऐसा करने वाली तीसरी कंपनी

Fri, 28 May 2021 06:55 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 28 May 2021 06:55 PM IST
सार

फोर्ड तमिलनाडु में स्थित तीसरी ऑटो निर्माण कंपनी है जिसने इस तरह के अस्थायी बंद का एलान किया है। अमेरिकी कार निर्माता ने भारत में अपने किसी प्लांट में दूसरी बार शटडाउन लागू किया है। 

विज्ञापन
ford motor company manufacturing plant in Chennai shut down for two days after workers protest
Ford Motor - फोटो : For Representation Only

विस्तार

Ford Motor (फोर्ड मोटर) ने अपने चेन्नई प्लांट को 29 मई तक बंद करने का फैसला किया है। यह फैसला आज से लागू हो गया। तमिलनाडु में फोर्ड इंडिया के प्लांट में कोविड-19 संकट के बीच बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग कर रहे मजदूरों के एक समूह के धरने पर बैठन के एक दिन बाद बंद की घोषणा की गई है।
विज्ञापन


फोर्ड तमिलनाडु में स्थित तीसरी ऑटो निर्माण कंपनी है जिसने इस तरह के अस्थायी बंद का एलान किया है। क्योंकि देश में महामारी के खिलाफ लड़ाई जारी है और राज्य में सख्ती से लॉकडाउन लागू है। अमेरिकी कार निर्माता ने भारत में अपने किसी प्लांट में दूसरी बार शटडाउन लागू किया है। इससे पहले कंपनी ने 14 से 22 मई के बीच पहली बार अपने प्लांट को बंद किया था। 
विज्ञापन

फोर्ड मोटर कंपनी के चेन्नई प्लांट की सालाना क्षमता करीब दो लाख यूनिट उत्पादन करने की है। यह प्लांट कार निर्माता के लिए काफी महत्वपूर्ण है क्योंकि यहां इकोस्पोर्ट और एंडेवर एसयूवी जैसे भारत में अपने कुछ सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों को बनाया जाता है। 

फोर्ड मोटर ने कहा है कि वह मजदूर यूनियन के प्रतिनिधियों से बातचीत करेगी और मतभेदों को सुलझाने और समाधान खोजने का प्रयास करेगी। गुरुवार को फोर्ड के चेन्नई प्लांट के दर्जनों कर्मचारियों ने पेड लीव और स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग को लेकर धरना दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक फोर्ड इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, "हमारे कर्मचारियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है।" 

फोर्ड तमिलनाडु में स्थित उन कार निर्माताओं में से हैं, जिन्हें राज्य भर में कोविड-19 मामलों में बढ़ोतरी के बावजूद काम पर आने की शिकायत करने वाले कर्मचारियों द्वारा विरोध का सामना करना पड़ रहा है। फोर्ड मोटर में अब तक 230 मजदूर कोविड-19 टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं और कम से कम दो लोगों की मौत हो गई है। 
विज्ञापन

पिछले हफ्ते राज्य सरकार ने तमिलनाडु में 31 मई तक एक और हफ्ते के लिए लॉकडाउन का विस्तार करने का फैसला किया था। बता दें कि तमिलनाडु अपने ऑटोमोबाइल प्लांटों के लिए भारत के डेट्रॉइट के रूप में जाना जाता है। बता दें कि डेट्रॉइट अमेरिका के मध्य-पश्चिमी राज्य मिशिगन का सबसे बड़ा शहर है। ऑटो इंडस्ट्री के साथ शहर के गहरे संबंधों की वजह से इसे "मोटर सिटी" कहकर भी पुकारा जाता है। 

हालांकि, राज्य ने ऑटो सेक्टर सहित कुछ उद्योगों को लॉकडाउन के बीच काम जारी रखने की इजाजत दी थी। तमिलनाडु भारत में कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों में से एक है जहां हर दिन 30,000 से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। 

चेन्नई फोर्ड कर्मचारी संघ ने कुछ दिनों पहले कंपनी के प्रबंधन को एक चिट्ठी लिखी थी और राज्य में लॉकडाउन के प्रतिबंध हटाए जाने तक प्लाटं को बंद करने की मांग की थी। रिपोर्ट के मुताबिक इस चिट्ठी में कोविड-19 से मरने वाले दो मजदूरों के परिवारों के लिए एक करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की गई है। चिट्ठी में कहा गया है, "कंपनी को कोरोनावायरस से प्रभावित श्रमिकों के सभी चिकित्सा खर्चों का भुगतान करना चाहिए।"

इससे पहले ह्यूंदै मोटर और रेनो और निसान ने भी अपने कर्मचारियों के ऐसे ही विरोध को देखते हुए इस हफ्ते के आखिर तक इसी तरह के बंद का एलान किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed