{"_id":"5f33cec6f510e638990113bf","slug":"ford-freestyle-flair-edition-launched-in-india-know-its-price-and-specifications","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ford Freestyle का Flair एडिशन भारत में लॉन्च, 7.69 लाख रुपये से कीमत शुरू","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Ford Freestyle का Flair एडिशन भारत में लॉन्च, 7.69 लाख रुपये से कीमत शुरू
Wed, 12 Aug 2020 05:20 PM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Wed, 12 Aug 2020 05:20 PM IST
विज्ञापन
Ford Freestyle
- फोटो : Ford
Ford India ने अपनी Freestyle मॉडल लाइनअप को बढ़ाते हुए इसके टॉप ऑफ-द-लाइन Freestyle Flair वेरिएंट को भारत में लॉन्च कर दिया है। इसके पेट्रोल वेरिएंट की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 7,69,000 रुपये है। वहीं, इसके डीजल वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 8,79,000 रुपये है। नई Freestyle Flair के इंटीरियर और एक्सटीरियर में लाल और काले रंग का थीम दिया गया है। कार के दरवाजों पर ब्लैक और रेड ग्राफिक्स दिया गया है। इसके लाल और काले रंग के थीम की बात करें तो कार में ब्लैक पेंटेड रूफ्स के साथ रेड रूफ रेल्स, ब्लैक एंड रेड ORVM, नए ब्लैक अलॉय व्हील्स और ब्लैक स्किड प्लेट्स के साथ स्मार्ट रेड पेंटेड फ्रंट बंपर दिया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
Freestyle Flair भारतीय बाजार में पेट्रोल और डीजल दोनों ही इंजन में लॉन्च की गई है। इसमें बीएस6 कम्प्लायंट वाला इंजन दिया गया है। इसका तीन-सिलिंडर वाला 1.2 लीटर का TiVCT पेट्रोल इंजन 96 PS की मैक्सिमम पावर और 120 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं, इसका 1.5-लीटर TDCi इंजन 100 PS की मैक्सिमम पावर और 215 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। दोनों ही इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Freestyle Flair में 7-इंच का टचस्क्रीन बेस्ड इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जिसमें सैटेलाइट नेविगेशन, ऑटोमैटिक हेडलैंप्स, ऑटोमैटिक वाइपर्स, रिवर्स पार्किंग कैमरा, रिमोट सेंट्रल लॉकिंग, ऑटोमैटिक एयर कंडीशनर जैसे फीचर्स को आसानी से एक्सेस किया जा सकता है।
फीचर्स की बात करें तो इसमें इंटेलिजेंट एक्टिव रोलओवर प्रीवेंशन (ARP) तकनीक दिया गया है, जो इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल के साथ काम करता है। इसमें सुरक्षा के लिए 6-एयरबैग्स दिए गए हैं। भारतीय बाजार में Freestyle Flair तीन कलर वेरिएंट्स के साथ उपलब्ध है। इनमें व्हाइट गोल्ड, डायमंड गोल्ड और स्मोक ग्रे शामिल हैं।
इस कार में कई बेस्ट इन सेगमेंट फीचर्स दिए गए हैं। ऐसे में देखना है कि कोरोना काल में इस कार को ग्राहकों का कितना साथ मिलता है।
इस कार में कई बेस्ट इन सेगमेंट फीचर्स दिए गए हैं। ऐसे में देखना है कि कोरोना काल में इस कार को ग्राहकों का कितना साथ मिलता है।