फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   ford Figo "S" will launch soon in indian market

बस लॉन्च होने को है 2017 फोर्ड फीगो 'एस', जानें खूबियां

Wed, 26 Apr 2017 08:46 AM IST
Updated Wed, 26 Apr 2017 08:46 AM IST
विज्ञापन
ford Figo "S" will launch soon in indian market
फोर्ड फिगो एस - फोटो : Social Media

सफलता पानी है तो एक ही कार के ढेर सारे वेरिएंट लॉन्च करो, इस बात को कार कंपनियां अच्छे से समझ गई हैं। इसी क्रम में अब फोर्ड फीगो के नए एस वेरिएंट को जल्द लॉन्च करने जा रही है। इस नए वेरिएंट में पूरी तरह से स्पोर्टी छवि को बनाने के लिए काम किया जा रहा है। इसमें 15 इंच का नया एलॉय व्हील, स्मोक्ड आउट हेडलैंप्स, हनीकांब ग्रिल, टू टोन पेंट स्कीम, साइड में लिखा हुआ एस, रियर स्प्वाइलर और पूरी तरह से नया काले रंग का इंटीरियर, इसमें दिया गया है। 

विज्ञापन


हालांकि बदलाव सिर्फ कॉस्मेटिक नहीं है। यह कार उसी अंदाज में बनाई है जैसे फोर्ड फिएस्टा एस को कंपनी ने 2008 में उसकी शानदार ड्राइविंग क्षमता के साथ उतारा था। फिगो एस एक शानदार स्पोर्टी सस्पेंशन सेटअप के साथ आ रही है। मौजूदा कारों की तुलना में इसका सस्पेंशन ज्यादा सख्त होगा। लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि फोर्ड ने इसकी ड्राइविंग हाईट को बढ़ाया है या नहीं, क्योंकि स्पोर्टी ड्राइविंग के लिहाज से इसे अहम माना जाता है। 
विज्ञापन


उम्मीद की जा रही है कि यह कार दो इंजन विकल्पों 1.2 लीटर पेट्रोल व 1.5 लीटर डीजल इंजन के साथ आएगी। यह दोनों इंजन क्रमशः 88 एचपी व 100 एचपी की शक्ति देते हैं। इस कार को फोर्ड 20 अप्रैल के बाद लॉन्च कर सकती है। उम्मीद की जा रही है कि इसके पेट्रोल वेरिएंट की कीमत 7.5 लाख व डीजल की कीमत 6.5 लाख रुपये एक्सशोरूम दिल्ली हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें लॉन्चिंग से पहले लीक हुईं नई स्विफ्ट डिजायर की तस्वीरें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed