Ford की प्रीमियम एसयूवी की बुकिंग शुरू, 22 फरवरी को लॉन्च
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोर्ड इंडिया अपनी प्रीमियम एसयूवी Ford Endeavour का फेसलिफ्ट वर्जन इस महीने लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। जिसकी कंपनी ने बुकिंग भी शुरू कर दी है। कार को 1 लाख रुपए के टोकन अमाउंट से बुक किया जा सकता है। 2019 Ford Endeavour को 22 फरवरी को लॉन्च किया जाएगा। जिसके इंटीरियर और एक्सटीरियर दोनों में काफी अपडेट्स देखने को मिलेंगे।
बता दें, Ford Endeavour कंपनी की सबसे प्रीमियम एसयूवी में से एक है। फिलहाल, कंपनी ने नई Endeavour का प्रोडक्शन तमिलनाडु के चेन्नई स्थित प्लांट में शुरू कर दिया है। इस नई एसयूवी को अंतरराष्ट्रीय बाजार में Ford Everest के नाम से बेचा जाता है।
एंडेवर को 2016 में लॉन्च किया गया था, वहीं कंपनी अब तीन साल बाद कंपनी इसका नया फेसलिफ्ट वैरियंट लाने की तैयारी कर रही है। नए फेसलिफ्ट वर्जन में नई ग्रिल, रीडिजाइन बंपर और नए हेडलैंप दिए जाएंगे। इसके अलावा इस एसयूवी में 20 इंच के डायमंड कट अलॉय व्हील भी शामिल होंगे।
फोर्ड एंडेवर के नए फेसलिफ्ट वर्जन में डैशबोर्ड में भी कुछ बदलाव किए जाएंगे। इसके केबिन में सॉफ्ट मैटेरियल का इस्तेमाल होगा। साथ ही बैकलिट बटन के साथ क्रोम का भी प्रयोग किया जाएगा। इसके अलावा एंडेवर में सिंक3इंटरफेस के साथ 8.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट का फीचर होगा। हालांकि इसमें एपल कारप्ले और एंड्रॉयड ऑटो सिस्टम कनेक्टिविटी का फीचर नहीं होगा।
वहीं एंडेवर फेसलिफ्ट में हैंड्सफ्री टेलगेट का फीचर होगा, जिसके बाद टेलगेट को रिमोटली बंद और खोला जा सकेगा। वहीं इंटरनेशनल मार्केट में फोर्ड एंडेवर पेडेस्टेरियन डिटेक्शन के साथ ऑटोनोमस इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम के साथ आती है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि नए फेसलिफ्ट में यह फीचर होगा या नहीं।
इंजन की बात करें, तो 2019 फोर्ड एंडेवर में 2.2. लीटर और 3.2 लीटर का डीजल इंजन हो सकता है। साथ ही, फोर्ड बाद में नई एंडेवर को बीएस-6 इंजन 2.0 लीटर इंजन के साथ लॉन्च कर सकती है। हालांकि इंटरनेशनल मार्केट में यह इंजन पहले से ही दो वैरियंट्स सिंगल टर्बो और ट्विन टर्बो में मौजूद है।
सिंगल टर्बो इंजन 180 बीएचपी की पॉवर और 420 एनएम का टॉर्क देता है। वहीं ट्विन टर्बो इंजन 213 बीएचपी की पॉवर और 500 एनएम का टॉर्क देता है। साथ ही नई फोर्ड एंडेवर में इंजन 10 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस होगा।
वहीं कीमतों की बात करें, तो नई फोर्ड एडेंवर की एक्स-शोरूम कीमत 26.32 से 29 लाख रुपए तक रखी जा सकती है।