फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   ford aspire facelift launch in india, know the prices and specification

फोर्ड ने लांच किया Aspire का नया मॉडल, कीमत 5.55 लाख रुपये से शुरू

Thu, 04 Oct 2018 07:48 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 04 Oct 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
ford aspire facelift launch in india, know the prices and specification
ford aspire facelift 2018

फोर्ड ने अपनी कार Aspire के फेसलिफ्ट को भारत में लांच कर दिया है। कंपनी ने इस कार को पेट्रोल और डीज़ल, दोनों ही विकल्पो में अवेलेबल कराया है। फोर्ड ने इस कार को पांच वेरियंट्स, Ambiente, Trend, Trend+, Titanium और Titanium+ में उपलब्ध कराया है।

विज्ञापन

 
कार के फीचर्स की बात करें तो 

नई कार के कैबिन को ब्लैक ड्यूल टोन से लैस किया गया है। डैशबोर्ड में नया इंफोटेनमेंट सिस्टम बेहद ही आकर्षक लग रहा है। दिए गए इंफोटेनमेंट सिस्टम में लगभग  8 इंच की टचस्क्रीन डिस्प्ले है  कार में एयरकॉन वेंट्स के साथ ही इल्यूमिनेटेड यूएसबी सॉकेट, आॅटो क्लाइमेट कंट्रोल और पुश-स्टार्ट बटन जैसे बटन दिये गए हैं। 
विज्ञापन


इंजन
कंपनी इस नये मॉडल में  पुराने मॉडल की ही तरह 96एचपी वाला 1.2 लीटर, थ्री-सिलेंडर पेट्रोल इंजन देगी। यह मोटर 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस होगा। डीजल इंजन की बात करें तो कार में 100एचपी  वाला 1.5 लीटर डीजल इंजन में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कीमत
लांच हुई इस कार की कीमत 5.55 लाख रुपये रखी गई है। जो कि इसके बेस मॉडल की है। बता दें, इसके टॉप मॉडल की एक्स शोरूम कीमत 8.49 लाख रुपये रखी गई है। 

फोर्ड की इस कार को टक्कर देने के लिए मार्केट में पहले से कई कार मौजूद हैं जिनमें  मारुति की डिजायर,होंडा की अमेज,टाटा की टिगोर आदि शामिल हैं।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed