फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   force motors launched traveller mono bus

फोर्स मोटर्स ने लांच की ट्रैवलर-मोनोबस, सुरक्षा का रखा है बेहद ख्याल

Thu, 30 Aug 2018 12:08 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 30 Aug 2018 12:08 PM IST
विज्ञापन
force motors launched  traveller mono  bus
force traveller mono bus

फोर्स मोटर्स ने देश की एकमात्र 33/41 सीटर मोनोकोक बसों को लांच किया है। ट्रैवलर-मोनोबस में पहली बार नए और बेहतरीन फीचर्स को शामिल किए गए हैं यह पहली बार मिडी-बस (33-41 सीटस) सेगमेंट में पेश की गई हैं।

विज्ञापन


ट्रैवलर मोनोबस में मर्सिडीज वाला 3.2 लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जो 115बीएचपी की पॉवर और 350एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन से लैस है। ट्रैवलर मोनोबस में बेस्ट-इन-क्लास पावर-टू-वेट रेश्यो दिया गया है और यह अन्य समकक्ष मॉडल की तुलना में लगभग 800 किलोग्राम हल्की है। साथ ही ये इंजन बेजोड़ ईंधन कुशलता प्रदान करता है।
विज्ञापन


ट्रैवलर-मोनोबस अपनी श्रेणी में एकमात्र ऐसी बस है जिसमें नई यूनी-बूस्टर हाइड्रोलिक ब्रेकिंग टेक्नोलॉजी,ABS, EBD और नया इंजन ड्रैग टॉर्क नियंत्रण के साथ सभी पहियों पर डिस्क ब्रेक दिए गए हैं जो इसे टॉप क्लास श्योर स्टॉप ब्रेकिंग प्रदान करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

force motors launched  traveller mono  bus
electric engine

फोर्स मोटर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर, श्री प्रसान फिरोदिया ने कहा, "ट्रैवलर-मोनोबस हमारी R&D टीम का पूरी तरह से इन-हाउस प्रयास है यह प्रदर्शन, आराम, विश्वसनीयता, स्थायित्व और सुरक्षा के साथ नए प्रदर्शन में नए मानक स्थापित करेगी। इन गुणों ने ट्रैवलर को 9-26 सीटर मिनीबस सेगमेंट में लीडर के तौर पर प्रमुखता प्रदान करने में सक्षम बनाया है। यह पर्यटन, अस्पताल के उपयोग, बेड़े के मालिकों और निगमों के लिए आदर्श विकल्प है।"

फोर्स मोटर ने नई स्कूल बस वर्जन के तौर पर नया ट्रैवलर मोनोबस स्कोलर भी पेश किया है। स्कोलर वेरिएंट पारंपरिक स्कूल बस और सभी सेफ्टी फीचर्स के तौर पर पेश किया है। बस में फ्लोर की ऊंचाई ऐसी दी है जिससे बच्चे आसानी से एंट्री कर सकें और उतर भी सकें।

फोर्स ट्रैवलर मोनोबस का उद्देश्य भारत में मिनीबस बाजार में एक मजूबत दावेदार बनना है। बड़ी बस के मुकाबले मिनीबस को काफी चीजों के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है और यह काफी अनुकूल भी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed