फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Five more employees of Toyota India infected with Corona

टोयोटा इंडिया के पांच और कर्मचारी हुए कोरोना से संक्रमित, इस महीने पहले भी आ चुके हैं मामले

Wed, 29 Jul 2020 06:24 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Wed, 29 Jul 2020 06:24 PM IST
विज्ञापन
Five more employees of Toyota India infected with Corona
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Toyota

टोयोटा इंडिया के पांच और कर्मचारियों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। कंपनी ने इसकी खुद पुष्टी की है। कंपनी ने बताया कि उसके कर्नाटक के बिदादी मैन्युफैक्चरिंग प्लांट में पांच कर्मचारी कोविड-19 से संक्रमित हैं। इनमें चार टोयोटा के कर्मचारी और एक कॉन्ट्रैक्ट स्टाफ मेंबर शामिल है। बढ़ते कोरोना के मामलों के बावजूद भी टोयोटा ने अपने कारखाने को बंद नहीं किया है। हालांकि, कंपनी का कहना है कि कोविड-19 को लेकर बताए गए सभी नियमों को पालन किया जा रहा है। इसके अलावा सुरक्षा को लेकर कर्मचारियों को सारी सुविधाएं दी जा रही हैं।

विज्ञापन


कंपनी की तरफ से बताया गया है कि जिन कर्मचारियों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया है, उन्होंने 10, 14, 23 और 24 जुलाई को काम किया था। संक्रमित कर्मचारियों को क्वारंटीन किया गया है। कंपनी यह भी पता लगी रही है कि ये सभी कर्मचारी प्रोडक्शन प्लांट में और किन लोगों के संपर्क में आए थे। कंपनी के मुताबिक काम करने वाली जगह पर हर रोज जांच से लेकर साफ-सफाई और सैनिटाइजेशन किया जा रहा है।
विज्ञापन


इससे पहले टोयोटा इंडिया ने कोविड-19 के पांच मामले, फिर ग्यारह और पंद्रह नए मामलों की सूचना दी थी। इससे पहले कंपनी की तरफ से बताया गया था कि जिन कर्मचारियों में कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, उन्होंने 3, 10, 13, 14 और 20 जुलाई को काम किया था। टोयोटा इंडिया ने कर्नाटक के बिदादी संयंत्र में उत्पादन शुरू करने के बाद कोरोना के मामलों की जानकारी दी थी। हालांकि, उस दौरान टोयोटा ने कुल एक्टिव मामलों के बारे में कोई भी जानकारी नहीं दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि कर्नाटक सरकार की तरफ से जारी निर्देशों के कारण पिछले हफ्ते, कंपनी ने बिदादी में अपने संयंत्र में अस्थायी तौर पर प्रोडक्शन को रोक दिया था, लेकिन 20 जुलाई को कंपनी ने अपने प्लांट में फिर से प्रोडक्शन शुरू कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed