{"_id":"5f857c2a8ebc3e9bd5062013","slug":"festive-offer-hero-optima-hx-scooter-is-getting-a-bumper-discount-of-rs-14390","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Festive Offer: हीरो के Optima HX स्कूटर पर मिल रहा है 14390 रुपये का महा-बंपर डिस्काउंट, पढ़ें ऑफर","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Festive Offer: हीरो के Optima HX स्कूटर पर मिल रहा है 14390 रुपये का महा-बंपर डिस्काउंट, पढ़ें ऑफर
Tue, 13 Oct 2020 03:36 PM IST
श्रीधर मिश्रा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Published by: श्रीधर मिश्रा
Updated Tue, 13 Oct 2020 03:36 PM IST
विज्ञापन
Hero Optima HX
- फोटो : Hero Electric
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत में त्योहारों का सीजन शुरू होने में अब बस चंद दिन ही बाकी हैं। ऐसे में दोपहिया वाहन कंपनियां ग्राहकों को रिझाने के लिए अपने स्कूटर्स और मोटरसाइकिलों पर कई तरह के डिस्काउंट ऑफर्स दे रही हैं। इसी कड़ी में अब हीरो इलेक्ट्रिक (Hero Electric) भी शामिल हो गई है। इस त्योहार कंपनी Hero Optima HX सिटी स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर पर 14,390 रुपये की बंपर छूट दे रही है। बता दें कि Hero Optima HX की कीमत 71,950 रुपये है। लेकिन इस त्योहारी सीजन यह इलेक्ट्रिक स्कूटर आपको 57,560 रुपये में मिलेगी। कंपनी की तरफ से यह ऑफर सीमित समय के लिए है। इसके अलावा हीरो इलेक्ट्रिक अपने दूसरे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स पर भी 6,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दे रही है।
विज्ञापन
रेंज की बात करें Hero Optima HX City Speed सिंगल चार्ज पर 82 किलोमीटर का रेंज देगी। आसान भाषा में समझें तो यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार फुल चार्ज करने पर बिना रुके 42 किलोमीटर तक चलेगी। वहीं, अगर रफ्तार की बात करें तो इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 42 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड मिलती है। Hero Optima HX City Speed इलेक्ट्रिक स्कूटर में पावर के लिए 550 W मोटर दिया गया है। इसमें 30 Ah की लिथियम ऑयन बैटरी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hero Optima HX City Speed को फुल चार्ज करने में चार से पांच घंटे का समय लगेगा। इसके अलावा स्कूटर के कुछ बड़े फीचर्स की बात करें तो Hero Optima HX में ग्राहकों को डिजिटल स्पीडोमीटर, एंटी-थेफ्ट अलार्म के साथ रिमोट लॉक, कॉम्बी-ब्रेकिंग सिस्टम, एलईडी लाइटिंग और मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए एक यूएसबी पोर्ट मिलता है।
हीरो इलेक्ट्रिक की तरफ से ग्राहकों को और भी कई ऑफर्स दिए जा रहे हैं। इसके अलावा ग्राहक हीरो के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को मात्र 2,999 रुपये देकर बुक कर सकते हैं। बाकी की राशि को उन्हें डिलीवरी के समय देनी होगी। ग्राहकों को इस स्कूटर पर मिल रहे सब्सक्रिप्शन के तहत व्यापक बीमा, सर्विस और रखरखाव, लॉयल्टी बोनस और अपग्रेड ऑप्शन्स जैसे कई बंडल पैकेज मिल रहे हैं।