{"_id":"5b727ddc42c792792b49bec6","slug":"ferrari-s-net-profit-on-per-car-is-near-55-lakh","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपनी हर एक कार से 55 लाख रुपये का का मुनाफा कमाती हैं कंपनियां, सबसे ऊपर है यह कंपनी","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
अपनी हर एक कार से 55 लाख रुपये का का मुनाफा कमाती हैं कंपनियां, सबसे ऊपर है यह कंपनी
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 14 Aug 2018 03:53 PM IST
विज्ञापन
ferrari
कहावत है कि कार के दाम का सीधा कनेक्शन उसके मुनाफे के जुड़ा होता है। जितने ज्यादा दाम उतना ज्यादा मुनाफा। इस हिसाब से लग्जरी कारों को हमेशा मुनाफा देने वाली कारें माना जाता है।
विज्ञापन
जर्मनी में इकॉनोमिक्स के एक प्रोफेसर Ferdinand Dudenhöffer ने इसे लेकर एक स्टडी की है।
इसमें उन्होंने 2018 की पहली छमाही में बिकने वाली कारों के औसत मुनाफे की स्टडी की है। इसमें कई ऐसे आंकड़े सामने आए हैं जिनके बारे में हमने कभी सोचा भी नहीं होगा। इस स्टडी के मुताबिक, फरारी की हर कार की बिक्री पर कंपनी को औसतन 55.03 लाख रुपये का मुनाफा होता है। इसकी वजह से फरारी अपनी कारों की कीमत ज्यादा रखती है। साथ ही कस्टमाइजेशन के चलते कंपनी की कारों की लागत और भी बढ़ जाती है।
विज्ञापन
सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली कारों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर लग्जरी कार कंपनी पोर्शे है। पोर्शे को हर कार की बिक्री पर औसतन 13.55 लाख रुपये का मुनाफा होता है। पोर्शे के बाद मेसारटी हर कार की बिक्री पर 3.98 लाख रुपये का मुनाफा कमाती है।
विज्ञापन
इसके बाद ऑडी, BMW और मर्सिडीज-बेंज का नंबर आता है। इन कंपनियों को एक कार की बिक्री पर औसतन 2.39 लाख रुपये की बचत होती है। वहीं जगुआर लैंड रोवर हर कार की बिक्री पर लगभग 63.8 हजार रुपये का मुनाफा कमाती हैं।
हालांकि ऐसा नहीं है कि कार बनाने वाली सभी कंपनियों को हमेशा मुनाफा ही होता है। पोर्शे और बेंटले जैसी कंपनियों ने कई कारों की बिक्री पर नुकसान भी उठाया है। इस स्टडी के मुताबिक, इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला को हर कार की बिक्री पर लगभग 8.77 लाख रुपये और बेंटले को हर कार पर 13.55 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।