फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Ferrari F8 Tributo launched in india, Know its unique features

भारत की सड़कों पर बुलेट ट्रेन की रफ्तार से दौड़ेगी फरारी की F8 Tributo, पढ़ें 5 बड़ी खूबियां

Sat, 08 Aug 2020 01:02 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 08 Aug 2020 01:02 PM IST
विज्ञापन
Ferrari F8 Tributo launched in india, Know its unique features
Ferrari F8 Tributo - फोटो : Ferrari
Ferrari (फरारी) ने अपनी नई मिड इंजन F8 Tributo को भारत में लॉन्च कर दिया है। इस कार की कीमत 4 करोड़ रुपये है। अपनी लग्जरी स्पोर्ट्स कार के लिए दुनियाभर में मशहूर फरारी ने साल 2019 के जेनेवा मोटर शो में Ferrari F8 Tributo को पेश किया था। इसके बाद से ही लग्जरी कार के दीवाने इसका भारत में लॉन्च होने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन


मिला पावरफुल इंजन


परफॉर्मेंस की बात करें तो Ferrari F8 Tributo में ताकत के लिए 3.9 लीटर का ट्विन टर्बो वी8 इंजन दिया गया है। इसका इंजन 730 PS की मैक्सिमम पावर और 770 NM का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। 488 GTB की तुलना में इसके पावर को  50PS और टॉर्क को 10Nm बढ़ाया गया है।
विज्ञापन


फरारी की सबसे तेज रफ्तार वाली कार


यह कार रफ्तार के मामले में बेमिसाल है। यह पलक झपकते ही हवा से बात करने लगी है। इसकी रफ्तार का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि यह कार महज 2.9 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड हासिल कर लेती है। वहीं, यह कार महज 7.8 सेकेंड में 200 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार छू लेती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

एरोडायनामिक्स से मिलेगा संतुलन


फेरारी सेंट्रो स्टाइल में घर में डिजाइन किया गया, F8 Tributo भी ब्रांड के लिए एक नई डिजाइन दिशा में डेब्यू करता है। यह एक थोड़ा edgier, क्लीनर और भी अधिक वायुगतिकीय फोकस के साथ शादी करता है। 

कंपनी की इन-हाउस डिजाइन की गई इस कार में नया डिजाइन दिया गया है। इसके अलावा कंपनी ने इसकी एरोडायनामिक्स पर ज्यादा फोकस किया है। फरारी का दावा है कि 488 GTB की तुलना में इसका एरोडायनामिक्स 10 फीसदी अधिक एफिशिएंट है। इससे तेज रफ्तार में भी कार का बैलेंस बना रहेगा।

डायमेंशन और आर्किटेक्चर


Ferrari F8 Tributo के डायमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 4611 मिलीमीटर, चौड़ाई 1979 मिलीमीटर और ऊंचाई 1206 मिलीमीटर है। इसमें एल्यूमीनियम आर्किटेक्चर दिया गया है।


Lamborghini Huacan 2020 से जबरदस्त मुकाबला


Ferrari F8 Tributo का सीधा और कड़ा मुकाबला Lamborghini Huacan 2020 से है। बता दें कि Huacan 2020 में ताकत के लिए 5204 सीसी इंजन दिया गया है। इसका इंजन 640 PS की मैक्सिमम पावर और 600 NM का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। परफॉर्मेंस के आधार पर Ferrari F8 Tributo का पलड़ा ही भारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed