फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Federation of Automobile Dealers Association report Retail sales of vehicles increased by 15 percent

फाडा की रिपोर्ट : तेजी के बावजूद 2019 में 10 फीसदी कम बिके वाहन, कोरोना में खुदरा बिक्री 15.28 बढ़ी

Fri, 06 Jan 2023 05:36 AM IST
वीरेंद्र शर्मा बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Fri, 06 Jan 2023 05:36 AM IST
सार

पिछले साल 34,31,497 यात्री वाहन बिके। यह आंकड़ा 2021 में बिके 29,49,182 यात्री वाहनों से 16.35% ज्यादा है। फाडा के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने कहा, यह यात्री वाहनों की सर्वाधिक खुदरा बिक्री है।

विज्ञापन
Federation of Automobile Dealers Association report Retail sales of vehicles increased by 15 percent
वाहन, vehicles, vehicle, vehical सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश में वाहनों की खुदरा बिक्री 2022 में 15.28 फीसदी बढ़कर 2,11,20,441 इकाई पहुंच गई। 2021 में खुदरा बाजार में कुल 1,83,21,760 वाहन बिके थे। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने बृहस्पतिवार को बताया कि कैलेंडर वर्ष 2022 में वाहनों की कुल खुदरा बिक्री सालाना आधार पर 15 फीसदी बढ़ी। 2020 की तुलना में इसमें 17 फीसदी की तेजी दर्ज की गई।
विज्ञापन


हलांकि, कोविड पूर्व यानी 2019 के मुकाबले बिक्री अब भी 10 फीसदी कम रही। वाणिज्यिक वाहनों की खुदरा बिक्री 2022 में 8,65,344 इकाई पहुंच गई। यह 2021 में बिके 6,55,696 वाहनों से 31.97 फीसदी अधिक है। वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री 2019 के करीब पहुंच गई है। तिपहिया वाहनों की बिक्री 71.47 फीसदी बढ़कर 6,40,559 इकाई पहुंच गई। 
विज्ञापन


यात्री वाहनों और ट्रैक्टर ने बनाया रिकॉर्ड
पिछले साल 34,31,497 यात्री वाहन बिके। यह आंकड़ा 2021 में बिके 29,49,182 यात्री वाहनों से 16.35% ज्यादा है। फाडा के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने कहा, यह यात्री वाहनों की सर्वाधिक खुदरा बिक्री है। ट्रैक्टर की बिक्री बढ़कर रिकॉर्ड 7.94 लाख पहुंच गई। 2021 में 7,69,638 ट्रैक्टर बिके थे। बिक्री 2020 व 2019 से बेहतर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


महंगाई ने थामी दोपहिया की रफ्तार :
दोपहिया वाहनों की बिक्री 2022 में 13.37% बढ़कर 1,53,88,062 इकाई पहुंच गई। हालांकि, दिसंबर में बिक्री 11.19% घटकर 11,33,138 इकाई रह गई। महंगाई व लागत बढ़ने और ई-वाहनों की मांग से बिक्री घटी है। 

दिसंबर : खुदरा बिक्री में 5.4 फीसदी की गिरावट
दिसंबर, 2022 में कुल वाहनों की खुदरा बिक्री 5.4% गिरकर 16,22,317 इकाई रह गई। एक साल पहले की समान अवधि में यह आंकड़ा 17,14,942 इकाई था।
यात्री वाहन : बिक्री 8.15 फीसदी बढ़कर 2,80,016 इकाई पहुंची।
वाणिज्यिक वाहन : बिक्री 10.67% बढ़कर 66,945 इकाई पहुंच गई।
महंगाई के दबाव
वाहन नियमों में आगामी बदलाव के चलते कीमतें बढ़ने से 2022-23 की अंतिम तिमाही में भी वाहनों की बिक्री पर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed