फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   fada retail sales data september 2021 auto sales report september 2021

Auto Sales: सितंबर में वाहनों की बिक्री बढ़ी, लेकिन ट्रैक्टर की बिक्री में कमी से कुल बिक्री 5.27 फीसदी घटी

Thu, 07 Oct 2021 08:25 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 07 Oct 2021 08:25 PM IST
सार

वाहन उद्योग के संगठन, फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के अनुसार, सितंबर 2021 में गाड़ियों की खुदरा बिक्री में सालाना 5.27 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
fada retail sales data september 2021 auto sales report september 2021
Auto Industry - फोटो : PTI

विस्तार

Auto Sales Report FADA :  वाहनों की मांग में तेजी होने के बावजूद सितंबर का महीना वाहन बिक्री के लिहाज से अच्छा नहीं कहा जा सकता। वाहन उद्योग के संगठन, फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (FADA) के अनुसार, सितंबर 2021 में गाड़ियों की खुदरा बिक्री में सालाना 5.27 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। पिछले महीने कुल खुदरा बिक्री सितंबर 2020 की 13,68,307 यूनिट्स के मुकाबले 12,96,257 यूनिट्स रही। दोपहिया वाहनों और ट्रैक्टरों की बिक्री में गिरावट देखी गई है। हालांकि यात्री वाहनों, वाणिज्यिक वाहनों और तिपहिया वाहनों जैसे अन्य सेगमेंट में एक साल पहले की समान अवधि की तुलना में इस साल सितंबर के महीने में खुदरा बिक्री में बढ़ोतरी हुई है। 
विज्ञापन


फाडा ने 1,562 क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों (आरटीओ) में से 1,357 दफ्तरों से वाहन पंजीकरण का आंकड़ा इक्टठा किया और उसी के आधार पर यह जानकारी दी है। फाडा के अनुसार दोपहिया वाहनों की बिक्री पिछले महीने 9,14,621 यूनिट्स रही, जो सितंबर 2020 की 33,895 यूनिट्स से 11.54 प्रतिशत कम है। इसी तरह, ट्रैक्टर की खुदरा बिक्री पिछले महीने 52,896 यूनिट्स रही, जो एक साल पहले इसी अवधि में 69,462 यूनिट्स थी। यानी साल-दर-साल के आधार पर ट्रैक्टर की बिक्री में 23.85 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन

यात्री वाहनों की बिक्री बढ़ी

फाडा के अध्यक्ष, विंकेश गुलाटी ने एक बयान में कहा, "सितंबर के महीने में ऑटो रिटेल ने ब्रेक लिया है क्योंकि कुल बिक्री में 5 प्रतिशत की गिरावट आई है। इस वित्त वर्ष की पहली छमाही के दौरान कुल खुदरा बिक्री में 35 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी। साल-दर-साल के आधार पर, तिपहिया वाहनों की बिक्री 51 प्रतिशत और यात्री वाहनों में 16 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई।" 

यात्री वाहनों में 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी
यात्री वाहनों की बिक्री सितंबर में 2,33,308 यूनिट्स रही, जो पिछले साल के इसी महीने की 2,00,576 यूनिट्स से 16.32 प्रतिशत ज्यादा है। वाणिज्यिक वाहनों की खुदरा बिक्री सितंबर 2020 की 40,112 यूनिट्स की तुलना में सितंबर 2021 में 46.64 प्रतिशत बढ़कर 58,820 यूनिट्स रही। तिपहिया वाहनों की बिक्री पिछले महीने 50.9 प्रतिशत बढ़कर 36,612 यूनिट्स हो गई। एक साल पहले इसी अवधि में यह 24,262 इकाई थी। 

दोपहिया वाहनों का खराब प्रदर्शन

गुलाटी ने आगे कहा, "एंट्री लेवल वर्ग में अभी तक स्वस्थ वृद्धि ना होने की वजह से दोपहिया वाहन क्षेत्र का खराब प्रदर्शन जारी है। इस क्षेत्र का प्रदर्शन अब पूरे वाहन क्षेत्र के सुधार के रास्ते पर लौटने के लिहाज से महत्वपूर्ण होता जा रहा है क्योंकि अच्छे त्योहारी सीजन की उम्मीद में डीलर के पास पहले का बचा माल 30 से 35 प्रतिशत तक बढ़ गया है।" उन्होंने कहा कि सेमीकंडक्टर की कमी ने भी 150 सीसी से अधिक के सेगमेंट को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। 
विज्ञापन

सेमीकंडक्टर की किल्लत

सामान्य तौर पर एक वाहन में एक हजार से अधिक सेमीकंडक्टर चिप लगती हैं। ये चिप कंप्यूटर प्रोग्रामिंग पर आधारित हैं और वाहन के डाटा प्रॉसेसिंग भी काम करती हैं। सेमीकंडक्टर चिप के बिना आधुनिक गाड़ियों का निर्माण लगभग असंभव है। अब पूरी दुनिया में इनके मांग की तुलना में उत्पादन बहुत कम हो रहा है। इस कारण से कंपनियां ग्राहकों की मांग के मुताबिक गाड़ियों का उत्पादन नहीं कर पा रही हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed