फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   Fada released the November 2019 Retail sales figure, 21.05 lakh vehicles registered up 2 per cent

नवंबर में लोगों ने जमकर कराया गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन, 21.05 लाख वाहन हुए रजिस्टर्ड

Wed, 11 Dec 2019 05:12 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 11 Dec 2019 05:12 PM IST
विज्ञापन
Fada released the November 2019 Retail sales figure, 21.05 lakh vehicles registered up 2 per cent
Maruti Car Plant - फोटो : Team-BHP

नवंबर में यात्री वाहनों के रजिस्ट्रेशन में मामली बढ़ोतरी देखी गई है। फाडा (Fada) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक नवंबर में एक फीसदी की बढ़ोतरी हुई है और पूरे देश में कुल 2,57,271 यात्री वाहनों का रजिस्ट्रेशन किया गया, वहीं पिछले साल यह आंकड़ा 2.55 लाख था।

विज्ञापन

कमर्शियल वाहनों की बिक्री घटी

फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन यानी फाडा ने वाहन डाटाबेस के आंकड़ों के मुताबिक बताया कि नवंबर महीने में रिटेल बिक्री बढ़ी है, वहीं साल दर साल कमर्शियल वाहनों की बिक्री घट रही है। नवंबर 2019 में आठ फीसदी की कमी के साथ 77,394 गाड़ियों का रजिस्ट्रेशन हुआ, जबकि पिछले साल नवंबर में यह संख्या 84,040 यूनिट्स था।

विज्ञापन

17.05 लाख दोपहिया वाहन रजिस्टर

वहीं नवंबर में तिपहिया वाहनों की बात करें तो पिछले साल के मुकाबले 20 फीसदी ज्यादा 65,348 वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ। जबकि पिछले साल नवंबर 2018 में यह संख्या 54,639 यूनिट थी। वहीं दोपहिया वाहनों की बिक्री में भी तीन फीसदी का इजाफा हुआ है। नवंबर में 17.05 लाख दोपहिया वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ, पिछले साल यह आंकड़ा 16.6 लाख यूनिट्स था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कम हुई इनवेंट्री

फाडा ने अपने बयान में बताया है कि दोपहिया और यात्री वाहनों में डीलर स्तर पर नवंबर में थोड़ी सकारात्मकता बनी रही है। वहीं डीलर्स को कर्मशियल वाहनों की इनवेंट्री घटा कर पांच दिन करने का मौका मिला है।

 

श्रेणी नवंबर 2019 नवंबर 2018 % बदलाव
यात्री वाहन 257,271 255,535 1
कमर्शियल वाहन 77,394 84,040 -8
दोपहिया वाहन 1,705,495 1,660,082 3
तिपहिया वाहन 65,348 54,639 20
कुल 2,105,508 2,054,296 2

बाजार में पहुंचे कृषि उत्पाद   

फाडा का कहना है कि कुल मिलाकर दो फीसदी ज्यादा 21.05 लाख सभी प्रकार के वाहनों का रजिस्ट्रेशन हुआ, जो पिछले साल नवंबर 2018 में 20.54 लाख था। फाडा के अध्यक्ष आशीष हर्षराज काले का कहना है कि कमर्शियल व्हीकल सेगमेंट को छोड़ दें, तो नवंबर महीने ने डीलरों के चेहरों पर खुशी ला दी है। उनका कहना है कि लंबे खिंचे मानसून के चलते खेती में देरी हुई और अब कृषि उत्पाद बाजार में पहुंचना शुरू हो गए हैं। जिससे अर्ध-शहरी और ग्रामीण बाजारों में भी तेजी आई है। साथ ही, सरकार की तरफ से उठाए गए सकारात्मक उपायों ने भी भूमिका निभाई है।

सियाम के आंकड़ों में घटी थी बिक्री

इससे पहले मंगलवार को सियाम ने आंकड़े जारी कर बताया था कि नवंबर में घरेलू बाजार में यात्री वाहनों की बिक्री में 0.84 फीसदी की गिरावट आई है। पिछले महीने 263,773 यूनिट्स की बिक्री हुई थी, वहीं पिछले साल नवंबर अक्तूबर में यह आंकड़ा 266,000 यूनिट्स का रहा था। वहीं कमर्शियल सेगमेंट में गिरावट का दौर देखा गया है। पिछले महीने घरेलू बाजार में कमर्शियल वाहनों की बिक्री में 14.98 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। नवंबर 2019 में यह आंकड़ा 61,907 यूनिट्स का रहा, जबकि पिछले साल इसी महीने में यह संख्या 72,812 यूनिट की थी।

तिपहिया वाहनों की बिक्री में इजाफा

वहीं नवंबर में दोपहिया वाहनों की बिक्री 1,410,939 यूनिट्स की रही, जो पिछले साल नवंबर 2018 के मुकाबले 14.27 फीसदी कम थी। पिछले साल नवंबर में 1,645,783 दोपहिया वाहन बिके थे। जबकि तिपहिया वाहनों की बिक्री में 4.45 फीसदी का इजाफा हुआ है। नवंबर में 55,778 दोपहिया वाहनों की बिक्री हुई, जबकि नवंबर 2018 में यह आंकड़ा 53,401 यूनिट्स का था।    
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed