फाडा ने सियाम से कहा, गाड़ियों की बिक्री के आधार पर जारी हो बिक्री के आंकड़े
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने ऑटो उद्योग संगठन सियाम से कहा है कि अब गाड़ियों की मासिक बिक्री के खुदरा आंकड़े जारी करे, जो वास्तविक पंजीकरण पर आधारित हों। फाडा ने यह भी कहा है कि अभी थोक बिक्री के आधार पर जारी हो रहे आंकड़ों से क्षेत्र की वास्तविक स्थिति का पता नहीं चल पाता है।
जारी हों गाड़ियों की बिक्री के खुदरा आंकड़े
सियाम के अध्यक्ष राजन वढे़रा को लिखे पत्र में फाडा के अध्यक्ष आशीष हर्षराज काले ने कहा कि खुदरा बिक्री पर आधारित आंकड़े वैश्विक स्तर पर सबसे ज्यादा मान्य हैं और यह भारतीय ऑटो उद्योग क्षेत्र के लिए भी मददगार होगा। उन्होंने कहा कि डीलर और निर्माता दोनों ही यह महसूस करते हैं कि अगर गाड़ियों की बिक्री के खुदरा आंकड़े जारी हों तो क्षेत्र में जारी मंदी का अनुमान लगाना आसान होगा और तैयार उत्पादों का प्रबंधन भी ठीक से हो सकेगा।
अगस्त महीने में यात्री वाहनों की बिक्री 31.57 फीसदी गिरी
फाडा इस दिशा में नवंबर 2018 से ही कोशिश कर रहा है और कई कलपुर्जे निर्माताओं की ओर से इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। लिहाजा गाड़ियों की बिक्री के आंकड़ों को सरकारी पोर्टल पर मौजूद पंजीकरण आंकड़ों के आधार पर जारी किया जाना चाहिए। सियाम की ओर से जारी बिक्री आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में वाहनों की बिक्री में 23.55 फीसदी गिरावट आई है। जबकि घरेलू यात्री वाहनों की बिक्री 31.57 फीसदी नीचे गिरी है।