फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   mahindra tractor sales in june 2020 escorts tractors tractor sales in june 2020 mg motors car sales automobile industry in india

कार से आगे निकला ट्रैक्टर, एस्कॉर्ट्स और महिंद्रा के ट्रैक्टर्स की बढ़ी बिक्री

Wed, 01 Jul 2020 03:42 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 01 Jul 2020 03:42 PM IST
सार

  • जून के महीने में एस्कॉर्ट्स लिमिटेड के ट्रैक्टर की कुल बिक्री में इजाफा 
  • महिंद्रा एंड महिंद्रा ने भी जून में ट्रैक्टर बिक्री के मामले में उपलब्धि दर्ज की है 
  • जून में कारों की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई लेकिन कृषि वाहन की मांग में तेजी रही

विज्ञापन
mahindra tractor sales in june 2020 escorts tractors tractor sales in june 2020 mg motors car sales automobile industry in india
Escorts Tractor Framtrac - फोटो : Escorts

विस्तार

जून के महीने में जहां ऑटोमोबाइल सेक्टर में कारों की बिक्री कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई, वहीं कृषि वाहन सेगमेंट में अच्छी बिक्री बढ़िया संकेत देते हैं। कृषि उपकरण और इंजीनियरिंग क्षेत्र की कंपनी एस्कॉर्ट्स लिमिटेड के ट्रैक्टर की कुल बिक्री जून में 21.1 फीसदी बढ़कर 10,851 यूनिट्स हो गई। वहीं  महिंद्रा ने जून के महीने में ट्रैक्टर की बिक्री में 12 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। 
विज्ञापन

एस्कॉर्ट्स ने शेयर बाजार को बताया कि उसने पिछले साल के इसी महीने में 8,960 यूनिट्स बेची थीं।

कंपनी ने बताया की समीक्षाधीन महीने के दौरान घरेलू ट्रैक्टर की बिक्री 10,623 यूनिट्स रही, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह आंकड़ा 8,648 यूनिट्स था। 

हालांकि, जून में निर्यात 26.9 फीसदी घटकर 228 यूनिट्स रह गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) ने ट्रैक्टर बिक्री के मामले में उपलब्धि दर्ज की है। महिंद्रा ने जून के महीने में ट्रैक्टर की बिक्री में 12 फीसदी का इजाफा दर्ज किया है। 
 

महिंद्रा के मैनेजिंग डायरेक्टर पवन गोयंका ने ट्वीट कर कहा, "मैंने पिछले महीने कहा था कि 'भारत' इंडिया को आगे बढ़ा सकता। जून में ट्रैक्टर की बिक्री पिछले साल की तुलना में 12 फीसदी अधिक रही। यह जून में दूसरी बार सबसे ज्यादा बिक्री हुई है। ग्रामीण भारत में ऑटोमोबाइल की मांग शहरी इलाकों की तुलना में तेजी से बढ़ रही है।" 
 
विज्ञापन

'सामान्य मानसून के पूर्वानुमान का फायदा'
जानकारों का मानना है कि लॉकडाउन के दौरान कृषि क्षेत्र को समय पर छूट मिल गई थी। जिसकी वजह से ट्रैक्टर की मांग में तेजी आई। इसके साथ ही एक सामान्य मानसून के पूर्वानुमान के कारण किसानों की अच्छी खेती को लेकर एक सकारात्मक विचार कायम है। किसानों को रबी फसल के अच्छे होने का भी अनुमान है। साथ ही फसलों के लिए अच्छी कीमत मिलना भी खेत के लिए मुफीद साबित हुए हैं। इन सब कारणों से ट्रैक्टर की मांग अच्छी रही। 

एमजी मोटर्स को भी फायदा
एक अन्य विज्ञप्ति में एमजी मोटर्स ने बताया कि जून में उसने 2,012 इकाइयों की बिक्री की है। कंपनी के बिक्री निदेशक राकेश सिदाना ने बताया कि हालांकि इस साल मई के मुकाबले जून में बिक्री अच्छी रही, लेकिन कई कारणों से आपूर्ति श्रृंखला और लॉजिस्टिक्स में बाधाएं बनी हुई हैं।

उन्होंने बताया कि कंपनी इन बाधाओं से उबरने की कोशिश कर रही है और कंपनी इस महीने Hector Plus (हेक्टर प्लस) को लॉन्च करेगी। 

ऑटोमोबाइल सेक्टर में बिक्री की बात करें तो, देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी  Maruti Suzuki India Limited (MSIL), मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड (एमएसआईएल) ने बुधवार को कहा कि जून में उसकी कुल बिक्री 54 फीसदी घटकर 57,428 यूनिट्स रह गई। इसके बावजूद मारुति सुजुकी इंडिया हमेशा की तरह Hyundai Motors (ह्यूंदै मोटर्स), Tata Motors (टाटा मोटर्स), Mahindra and Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) और Kia Motors (किआ मोटर्स) से आगे रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed